Move to Jagran APP

गया में इस मौसम का सबसे अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस, दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा

मई महीना प्रारंभ होते ही पूरब की ओर से चलने वाली हवाओं का प्रभाव निरंतर बना हुआ था। वहीं गया में रविवार को इस मौसम का सबसे अधिक तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यह इस मौसम का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 06:33 AM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 06:33 AM (IST)
गया में इस मौसम का सबसे अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस, दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा
गया में कल इस मौसम का सबसे अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रहा

 जागरण संवाददाता, गया : मई महीने से मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। असल में मई महीना प्रारंभ होते ही पूरब की ओर से चलने वाली हवाओं का प्रभाव निरंतर बना हुआ था। वहीं गया में रविवार को इस मौसम का सबसे अधिक तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. जाकिर हुसैन ने कहा कि इस मौसम का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम पारा 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि दो-तीनों में से तापमान में गिरावट की संभावना है। वहीं सोमवार को तापमान यथावत बना रहेगा। 

loksabha election banner

कई दिनों तक लू चलता रहा 

कई दिनों तक लू जिले में चलता रहा है। साथ ही तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर बना रहा। इस बार भी हवा ने चाल बदल ली है। अप्रैल महीने में पश्चिम की ओर से हवा चल रही थी। लेकिन मई महीने में पूरब दिशा की ओर से हवा चल रही है। इसी में रुक-रुककर उत्तर दिशा का बहाव भी बना हुआ है। जिसके कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेचैन किए हुए है। गर्मी के कारण दोपहर में लोग बेचैन हो जाते है। उमस भरी गर्मी में कूलर एवं पंखा में काम करना बंद कर दिया है। 

दोपहर में शहर के सड़कों पर सन्नाटा

पंखा से गर्म हवा निकल रहा है। जिससे लोग परेशान है। गर्मी के कारण दोपहर में शहर के सड़कों पर सन्नाटा रहता है। कुछ लोगों को छोड़कर काफी कम लोग सड़क पर दिखाई पड़ रहे है। वहीं गर्मी से बचने के लिए नगर निगम शहर में कई स्थानों पर अस्थायी प्याऊ खोल रखा है। जहां शीतल जल से लोग गला तर कर रहे है।

एक पखवारे के दिनों का तापमान

तिथि - अधिकतम - न्यूनतम

01 मई - 43 - 25

02 मई - 42 - 23

03 मई - 38 - 24

04 मई - 40 - 23

05 मई - 39 - 24

06 मई - 38.9 - 22 6

07 मई - 38.5 - 24.1

08 मई - 38.3 - 23.8

09 मई - 40.9 - 23.7

10 मई - 40 - 22

11 मई - 36.4 -23.6।

12 मई - 36.4 - 24.2

13 मई - 40.9 - 24.7

14 मई - 41.9 - 24.7

15 मई - 45.6 - 26.6


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.