Move to Jagran APP

झोपड़ी में सो रही बुजुर्ग महिला को जिंदा जला दिया, रोहतास की इस घटना से अब भी सन्‍न हैं लोग

कोचस थाना क्षेत्र के लहेरी गांव में बुधवार रात हुई सनसनीखेज वारदात से लोग अब तक सन्‍न हैं। भूमि विवाद में एक झोपड़ी में आग लगा दी गई। इस घटना में झोपड़ी में सो रही वृद्धा जिंदा जल गईं।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Fri, 17 Dec 2021 09:13 AM (IST)Updated: Fri, 17 Dec 2021 09:13 AM (IST)
झोपड़ी में सो रही बुजुर्ग महिला को जिंदा जला दिया, रोहतास की इस घटना से अब भी सन्‍न हैं लोग
रोहतास में बुजुर्ग महिला को जिंदा जलाया। सांकेतिक तस्‍वीर

कोचस (रोहतास), संवाद सहयोगी। कोचस थाना क्षेत्र के लहेरी गांव में बुधवार रात हुई सनसनीखेज वारदात से लोग अब तक सन्‍न हैं। भूमि विवाद में एक झोपड़ी में आग लगा दी गई। इस घटना में झोपड़ी में सो रही वृद्धा जिंदा जल गईं। गंभीर स्थिति में उन्‍हें गुरुवार को एक चिकित्‍सक के यहां ले जाया गया। वहां उन्‍हें मृत घोषित कर दिया गया।मृतका मनमातो कुंवर 60 वर्ष स्वर्गीय नैना पासवान की पत्नी थीं। पुलिस ने शव का पोस्‍टमार्टम करा स्‍वजनों को सौंप दिया। इस मामले में छह लोगों पर हत्‍या की प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। 

loksabha election banner

छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मृतका के पुत्र धनजी पासवान ने घटना का कारण पूर्व की रंजिश बताते हुए छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी के लिए दिए आवेदन में कहा है कि गांव के ही छह लोग हथियार के साथ आए। वे उन्हें खोज रहे थे, नहीं मिलने पर मंड़ई में सो रही मां को अकेले देख झोपड़ी में आग लगा दी। इससे उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पुत्र धनजी पासवान तथा सुरेंद्र पासवान समेत अन्य आरोपितों के बीच पूर्व से विवाद चल रहा था। इसमें तीन सप्ताह पूर्व मारपीट भी हुई थी। मारपीट में सुरेंद्र पासवान समेत अन्य जख्मी हो गए थे। कोचस थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। 

पुलिस ने की होती कार्रवाई तो नहीं होती जघन्‍य घटना 

धनजी पासवान का आरोप है कि उसकी हत्‍या के इरादे से ही दूसरे पक्ष के लोग आए थे। लेकिन वह नहीं मिला तो झोपड़ी में आग लगाकर मा को मार डाला। इधर ग्रामीणों का कहना है कि तीन सप्‍ताह पूर्व दोनों पक्षाें के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने एक्‍शन लिया होता तो इतनी जघन्‍य घटना नहीं घटती।  इस तरह वृद्ध महिला को जिंदा नहीं जलना पड़ता। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.