Move to Jagran APP

गया के सात प्रखंडों व जंक्‍शन पर हुई जांच में नहीं मिला एक भी संक्रमित, 501 ने कोरोना को हराया

गया जिले के सात प्रखंडों व गया जंक्शन पर 1178 लोगों की जांच में कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया। आमस बाराचट्टी डोभी फतेहपुर परैया टनकुप्पा व मोहनपुर में एक भी संक्रमित नहीं मिलने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Sat, 15 May 2021 10:12 AM (IST)Updated: Sat, 15 May 2021 10:12 AM (IST)
गया के सात प्रखंडों व जंक्‍शन पर हुई जांच में नहीं मिला एक भी संक्रमित, 501 ने कोरोना को हराया
जेपीएन हॉस्‍पीटल में जांच के लिए लगी कतार। जागरण

गया, जागरण संवाददाता। जिले में शुक्रवार को सात प्रखंड क्षेत्र व गया जंक्शन पर हुई कोविड-19 की जांच (Covid 19 testing) में एक भी संक्रमित व्यक्ति नहीं मिले। सबसे अच्छी बात यह है कि गया जंक्शन पर अलग-अलग जगहों से आए 368 लोगों की जांच की गई। इनमें से कोई भी पॉजिटिव नहीं पाए गए। कोरोना वायरस के संक्रमण से खाैफ के बीच जिले भर से मिल रहे काफी कम संक्रमितों की रिपोर्ट आम जनों को काफी सुकून दे रहे हैं। शुक्रवार को जिले भर में 5408 लोगों की हुई सैंपल जांच में 194 रिपोर्ट पॉजिटिव पाए गए। हालांकि बीते गुरुवार की तुलना में संक्रमितों के आंकड़े कुछ अधिक हैं। बीते दिन जिले भर में 5225 लोगाें की जांच में 131 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। संक्रमितों के आंकड़े में उतार-चढ़ाव जिलेवासियों को और सावधान कर रहे हैं। पूरी सजगता के साथ मास्क पहनें। लाॅकडाउन के नियमों का पालन करते हुए कोरोना को पूरी तरह से मात देने में हर नागरिक अपना योगदान दें।

loksabha election banner

501 लोग कोरोना को मात दे स्वस्थ हुए

जिले में स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा लगातार बेहतर रह रहा है। शुक्रवार को जिले भर से 501 लोगों के स्वस्थ होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई। गया जिले में हर दिन औसतन 500 से अधिक लोग पूरी तरह से स्वस्थ होकर आम दिनों की तरह दिनचर्या कर रहे हैं। इनमें से ज्यादातर लोगों ने अपने घरों पर रहकर ही कोरोना को मात दी है। ---------

जेपीएन अस्पताल में 367 की जांच में पांच पॉजिटिव, अतरी में सर्वाधिक 34 मिले

जेपीएन अस्पताल में शुक्रवार को 367 लोगों की जांच में पांच की रिपेार्ट पॉजिटिव आई। जबकि आईडीएच में 24 की जांच में एक पॉजिटिव आए। अतरी में 212 लोगों की सैंपल जांच हुई। यहां से सबसे अधिक 34 संंक्रमित पाए गए। टिकारी में 143 में तीन पॉजिटिव मिले। खिजरसराय में 324 की जांच में मात्र 1 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं बोधगया में 101 की जांच में 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

मेडिकल में नहीं थम रहीं मौतें, 13 और मरीजों ने तोड़े दम

जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मगध मेडिकल में मरीजों की मौत थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को मिली रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में 13 और मरीजों ने दम तोड़ दिए। मरने वालों में गया जिले के 10 मरीज हैं। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार सभी संक्रमित थे। इलाज के दौरान इन सबकी मौत हुई। दूसरे जिलों के मरीज जिनकी मौत हुई उनमें एक जहानाबाद, 1 नवादा व 1 औरंगाबाद के हैं। गौरतलब है कि मगध मेडिकल अस्पताल में बीते पांच दिनों में 63 मरीज की मौत इलाज के दौरान हुई है।

ऑक्सीजन पर भर्ती हैं 166 मरीज

मगध मेडिकल अस्पताल में 166 मरीज भर्ती हैं। ये सभी ऑक्सीजन पर हैं। डेली रिपोर्ट के अनुसार छह मरीज बाइपेप पर हैंं। शुक्रवार को यहां 18 नए मरीज भर्ती हुए। वहीं छह मरीज स्वस्थ होकर अपने घर को लौट गए। मेडिकल अस्पताल के एमसीएच भवन के अंदर बने आइसोलेशन वार्ड में 100 बेड हैं। जहां संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। यहां वेंटीलेटर की संख्या 31 है। प्रबंधन की मानें तो सभी चालू हालत में हैं। जबकि यहां 40 बाइपेप मशीन है।

कहां-कहां जांच में नहीं मिले कोई भी संक्रमित

स्थान,            सैंपल जांच-             संक्रमितों की संख्या

आमस             72                               00

बाराचट्टी         10                                00

डोभी              87                                00

फतेहपुर         101                               00

परैया              204                               00

टनकुप्पा         132                               00

मोहनपुर          113                               00

गया जंक्शन      368                              00


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.