टीका से छूटे लोगों का पता लगाने के लिए घर-घर पहुंच रहीं आशा
गया। जिले में टीकाकरण को अपने लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए इन दिनों महासर्वे अभियान किया जा रहा है। मतदाता सूची को लेकर आशा हरेक गांव में लोगों के दरवाजे पर पहुंच रही हैं।
गया। जिले में टीकाकरण को अपने लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए इन दिनों महासर्वे अभियान किया जा रहा है। मतदाता सूची को लेकर आशा हरेक गांव में लोगों के दरवाजे पर पहुंच रही हैं। इस बीच घर के कुल सदस्यों की संख्या, 18 साल से अधिक उम्र के कुल सदस्यों की संख्या, कितने लोगों ने अब तक कोविड-19 का टीका लगवाया, कौन सा डोज लिया, अगला ड्यू डेट कब है इन सबकी विस्तार से जानकारी ली जा रही है। इस महासर्वे के बाद सभी सूची की मिलान कर 28 अक्टूबर को होने वाले कोविड टीकाकरण महाअभियान में ज्यादा से ज्यादा वंचित लोगों को टीका लगाया जाएगा। इस दिन शत-प्रतिशत टीका लगाकर पहले चरण के लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश की जाएगी।
---
अब तक पहली डोज की 60 व दूसरी डोज की उपलब्धि 33 फीसद
-जिले में 19 अक्टूबर तक के टीकाकरण के आंकड़ों पर गौर करें तो पहला डोज का वैक्सीन लगाने के कुल लक्ष्य के जवाब में 60 फीसद उपलब्धि हासिल हुई है। वहीं दूसरी डोज का जो अब तक लक्ष्य मिला है उसके जवाब में 33 फीसद उपलब्धि हासिल हुई है। दूसरी ओर, दूसरी डोज का टीका लगवाने वालों की संख्या कम होने का एक कारण बड़ी संख्या में प्रवासी लोगों का दूसरे राज्यों में चला जाना भी है। लोग पहला डोज जिला में तो ले लिए लेकिन दूसरा डोज लेने से पहले ही वह रोजगार को लेकर दूसरे प्रदेशों में चले गए। महासर्वे से यह सारी जानकारी इकट्ठा की जा रही है कि कितने लोग जिला में रहते हुए भी दूसरा डोज लगवाने नहीं आ रहे। साथ ही कितने लोगों ने अब तक पहला डोज का टीका भी नहीं लिया है। जिले में टीकाकरण की स्थिति
पहली डोज का लक्ष्य- 30 लाख 32 हजार 559
उपलब्धि- 18 लाख 30 हजार 32 दूसरी डोज का लक्ष्य- 18 लाख 30 हजार 32
उपलब्धि- 6 लाख 9 हजार 641 जिले में अब तक कुल टीकाकरण- 24 लाख 39 हजार 573