फंदा लगा व्यक्ति ने दी जान
संवाद सूत्र, बाराचट्टी : थाना क्षेत्र के बेरी गाव के जलालउद्दीन खान (47 वर्ष) ने बुधवार दोपहर
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 03:23 AM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 03:23 AM (IST)
संवाद सूत्र, बाराचट्टी : थाना क्षेत्र के बेरी गाव के जलालउद्दीन खान (47 वर्ष) ने बुधवार दोपहर बाद अपने घर के मुख्य दरवाजे पर फंदा लगाकर जान दे दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक का भाई कमाल खान ने इसकी सूचना की। मौके पर पहुंचने तक शव फंदे से लटका हुआ था। ग्रामीणों व आसपास के लोगों के सहयोग से शव को फंदे से निकाला गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला खुदकुशी प्रतीत हो रहा है। फंदा लगाकर जान देते समय वह घर में अकेले था। पत्नी इसकी हरकत से तंग आकर मायके चली गई थी। दो पुत्र जो सरकारी नौकरी बाहर मे रहकर कर रहे हैं। गांवों वालों ने बताया कि घर में अकेले होने के कारण वह तनाव में रहता था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें