राज्य के पहले डिजिटल लाइब्रेरी का नप परिसर में शुभारम्भ, सासाराम में भी खोलने का सुझाव
राज्य के नगर निकायों में पहले डिजिटल लाइब्रेरी महात्मा बुद्ध पिंक लाइब्रेरी का शुभारम्भ गणतंत्र दिवस के मौके पर बुधवार को डेहरी डालमियानगर नगर परिषद परिसर में डीएम धर्मेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया। उन्होंने अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण इस लाइब्रेरी को देख लाइब्रेरी में प्रशंसा की।
संवाद सहयोगी, डेहरी आन सोन, (रोहतास ): राज्य के नगर निकायों में पहले डिजिटल लाइब्रेरी महात्मा बुद्ध पिंक लाइब्रेरी का शुभारम्भ गणतंत्र दिवस के मौके पर बुधवार को डेहरी डालमियानगर नगर परिषद परिसर में डीएम धर्मेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया। उन्होंने अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण इस लाइब्रेरी को देख लाइब्रेरी में प्रशंसा की। मौके पर मौजूद डीडीसी सह सासाराम नगर निगम के पदाधिकारी को इसी प्रकार की लाइब्रेरी सासाराम में बनाने का सुझाव भी दिया।
उन्होंने डेहरी शहर में सफाई व्यवस्था के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम में शहर के विभिन्न मुहल्ले में चल रहे सफाई वाहन की आधुनिक तकनीक से अनुश्रवण की भी सराहना भी की।मुख्य पार्षद विशाखा सिंह व नप ईओ कुमार ऋत्विक ने डीएम को बताया कि राज्य का पहला नगर निकाय डेहरी डालमियानगर है। जो (डिजिटल) आधुनिक पुस्तकालय बनाया है।
क्या है व्यवस्था, कैफेटेरिया भी उपलब्ध
डिजिटल पुस्तकालय में सीनियर सिटीजन के लिए अलग बैठने और पढ़ने की सुविधा है। ट्रांसजेंडर के लिए अलग व्यवस्थाएं और सुविधा है। इस लाइब्रेरी में ऑन लाइन और ऑफ लाइन दोनों प्रकार से पढ़ने की सुविधा उपलब्ध है। इसके सदस्य बनने पर यू एस एन नंबर के साथ स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके स्पर्श से ही दरवाजा खुलेगा।और प्रवेश मिल पाएगा। इनहॉउस कैफेटेरिया की भी सुविधा उपलब्ध है। अलग-अलग से स्लॉट बनाया गया है।
महिला कर्मी करेगी संचालित
पिंक लाइब्रेरी मतलब महिला कर्मियों द्वारा संचालित लाइब्रेरी, इसमें बुक डोनेशन स्लॉट की भी सुविधा है। एस एन आर के तहत साइलेंट जोन बनाया गया है। पुस्तकालय में बिना प्रवेश किये हुए (आउटर अकुपेंसी डिस्पले) बाहर लगे डिजिटल बोर्ड से आपको सीट नंबर के साथ पता चल जायेगा की पुस्तकालय में कौन सी सीट खाली या भरा हुई है। इस प्रकार एम जी एम टी सॉफ्टवेयर के साथ एक बिल्कुल शानदार पुस्तकालय बनाया गया है।
लगा है आई पी 66 आधुनिक वीडियो पैनल
साथ ही राज्य के राजधानी पटना के तर्ज पर स्मार्ट सिटी के तर्ज पर आई पी 66 आधुनिक वीडियो पैनल लगाया गया है, जहाँ से विज्ञापन के साथ साथ ई पोस्टर और वीडियो के द्वारा जागरूकता संदेश भी दिया जाता है। डेहरी नगर परिषद मे हो रहे विकास कार्य को दिखाते हुए एक डोक्युमेंटेरी को भी लॉन्च किया गया ।
मौके पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी समीर सौरभ वार्ड पार्षद संजीत सिंह, सोनू चौधरी, दीपक पासवान, रंगलाल सिंह, समाज सेवी मुन्ना सिंह समेत कई अधिकारी और जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।