Move to Jagran APP

नक्सलियों की टोह में निकले एसएसबी जवानों को मिली देसी रायफल, सासाराम में सर्च ऑपरेशन जारी

Search operation कैमूर पहाड़ी के जंगल में नक्सलियों की टोह में निकले एसएसबी जवानों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अभियान के दौरान जवानों को बड़का बुधुआ गांव से एक देसी रायफल बरामद हुई है। रोहतास पुलिस व वन विभाग की भी टीम शामिल थी।

By Prashant KumarEdited By: Published: Fri, 04 Jun 2021 05:30 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jun 2021 05:30 PM (IST)
नक्सलियों की टोह में निकले एसएसबी जवानों को मिली देसी रायफल, सासाराम में सर्च ऑपरेशन जारी
नक्‍सलियों की टोह में रोहतास में चला सर्च ऑपरेशन। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

जागरण संवाददाता, सासाराम। कैमूर पहाड़ी के जंगल में नक्सलियों की टोह में निकले एसएसबी जवानों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अभियान के दौरान जवानों को बड़का बुधुआ गांव से एक देसी रायफल बरामद हुई है। यह अभियान में कैमूर पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किसी घटना को अंजाम दिए जाने की सूचना पर एसएसबी असिस्टेंड कमांडेंट अभिषेक कुमार के नेतृत्व में चलाया गया था। जिसमें रोहतास पुलिस व वन विभाग की भी टीम शामिल थी। टीम की सफलता पर एसपी आशीष भारती, एएसपी अभियान संजय कुमार ने जवानों के हौसला को बढ़ाया है।

loksabha election banner

असिस्टेंड कमांडेंट ने बताया कि एसपी आशीष भारती व एएसबी के समादेष्टा परमजीत सिंह गुलेरिया के संयुक्त आदेश पर सर्च अभियान कैमूर पहाड़ी पर बसे विभिन्न गांवों में चलाया गया था। सर्च ऑपरेशन रेहल, बड़का बुधुआ, छोटका बुधुआ समेत अन्य गांवों में चलाया गया। इस दौरान बड़का बुधुआ गांव से एक देसी रायफल को बरामद किया गया, जिसे रोहतास पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। नक्सलियों के विरूद्ध सर्च ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा है। इस साल में अबतक संजय पासवान, विरेंद्र सिंह खरवार, काशी राजभर, सुनील यादव, मानू यादव नामक नक्सली को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है।

कमांडेंट की मानें तो एसएसबी जवान नक्सलियों के विरूद्ध अभियान चलाने के साथ-साथ जन कल्याण के कामों पर ध्यान दे रहे हैं। शांति के साथ विकास का भी कार्य किया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व सामाजिक चेतना अभियान की शुरूआत सांसद छेदी पासवान के माध्यम कराई गई है। जिसके तहत खेल व स्वास्थ्य शिविर के अलावा सामाजिक चेतना पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन कर वनवासियों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया था। चालू माह में पौधरोपण कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.