ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने नुआंव में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कैमूर जिला के दुर्गावती प्रखंड के नुआंव में ग्रामीण खेल प्रतिभा को निखारने के लिए खेल कूद का आयोजन किया गया। 1600 मीटर 800 मीटर और 200 मीटर रेस ऊंची कूद सहित गोला फेंक आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवाओं ने पूरे उत्साह से बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
दुर्गावती (कैमूर), संवाद सूत्र। नागपंचमी के अवसर पर स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के नुआंव में ग्रामीण खेल प्रतिभा को निखारने के लिए खेल कूद का आयोजन किया गया। खेल प्रतियाेगिता का आयोजन बजरंग दल स्पोर्टिंग क्लब आदर्श ग्राम नुआंव द्वारा किया गया। आयोजन में 1600 मीटर, 800 मीटर और 200 मीटर रेस, ऊंची कूद सहित गोला फेंक आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव व आस-पास गांवों के युवाओं ने पूरे उत्साह से बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
इन्होंने जीते पुरस्कार
जिसमें 1600 मीटर दौड़ में आदर्श ग्राम नुआंव के रितेश कुमार प्रथम, प्रदुम्न कुमार को द्वितीय व चंचल कुमार कुशवाहा को तृतीय स्थान मिला। 800 मीटर दौड़ में आदर्श ग्राम नुआंव के राहुल कुमार सिंह को प्रथम, बड़हरा के चंद्रशेखर यादव को द्वितीय व नुआंव के जितेंद्र कुमार को तृतीय स्थान मिला। दो सौ मीटर दौड़ में बड़हरा के नीतीश यादव प्रथम आदर्श ग्राम नुआंव के भोलू पासवान द्वितीय व नुआंव के नदीम अंसारी को तृतीय स्थान मिला व लंबी कूद में बड़हरा के भोलू यादव को प्रथम, आदर्श ग्राम नुआंव के विवेक कुमार सिंह को द्वितीय व नुआंव के मिंटू गुप्ता को तृतीय स्थान मिला। ऊंची कूद में बड़हरा के भोला यादव को प्रथम, आदर्श ग्राम नुआंव के विपिन कुशवाहा को द्वितीय व आदर्श ग्राम नुआंव के ही विवेक बिंद को तृतीय स्थान मिला। गोला फेंक मे आदर्श ग्राम नुआंव के राहुल सिंह को प्रथम, असरफ अली को द्वितीय व लालू यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत के मुखिया संजय सिंह और बाबू सिंह ने किया।
पुरस्कार वितरण दुर्गावती जिला परिषद भाग एक के प्रत्याशी डॉ राम राज भारती ने किया एवं कमेंटरी का कार्य बृजेश पांडेय ने किया। इस दौरान कृष्णा कुमार बिंद, पवन सिंह, सतीश कुशवाहा, धर्मबीर गौंड, कृष्णा पासवान, सरफुदिन अली, मराछु पासवान, अवधेश सिंह, राजू बिंद, गोविंद गौंड आदि मौजूद थे।