गया अभियंत्रण महाविद्यालय में 13 दिनी खेल प्रतियोगिता का आगाज
गया अभियंत्रण महाविद्यालय में शनिवार को 13 दिनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ।
गया। गया अभियंत्रण महाविद्यालय में शनिवार को 13 दिनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के प्रो. अजीत कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है। इससे मनोरंजन ही नहीं मानसिक और शारीरिक विकास भी होता है। क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, कैरम, शतरंज, बैडमिंटन, टेबल टेनिस समेत सात एथलेटिक खेल खेले जाएंगे।
अभियंत्रण महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद के बाद 30 नवंबर को पूर्ववर्ती छात्रों का मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें अभियंत्रण महाविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों की एक साथ बैठक होगी। साथ ही 1 दिसंबर को वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। इसमें सास्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन होगा।
वहीं, वार्षिक खेलकूद के पहले दिन द्वितीय वर्ष के सिविल व कंप्यूटर साइंस के छात्रों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें सिविल के छात्रों ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। कंप्यूटर साइंस पीछा करते हुए सिविल पर आठ विकट से जीत दर्ज की। सिविल के ध्रुव किशन के 77 रनों के जवाब में कंप्यूटर साइंस के मनीष ने 49 एवं निखिल ने तीन विकेट और 14 रनों का ऑलराउंड प्रदर्शन किया। कंप्यूटर साइंस के मनीष की 49 रन पर एक विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।