दो दिनों में पाच लोगों को काटा साप, दो की मौत
संवाद सूत्र इमामगंज : प्रखंड में दो दिनों के भीतर पाच लोगों को साप ने काटा, जिनमें से दो लोगों
संवाद सूत्र इमामगंज : प्रखंड में दो दिनों के भीतर पाच लोगों को साप ने काटा, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है, जिसे डॉक्टर ने खतरे से बाहर बता रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, रामदास भारती उम्र 25 वर्ष पिता मोहन भारती ग्राम अकौनी की मौत रविवार को साप काटने से हो गई। वहीं, शनिवार को झारखंड राज्य के प्रतापपुर के बीस वर्षीय हिरामती देवी को मगध मेडिकल गया ले जाते समय देर शाम में रास्ते में मौत हो गई। वहीं, स्थानीय प्रखंड के बसंती देवी उम्र बीस साल पिता राधे पासवान, ग्राम बारा थाना कोठी, गुड़िया देवी उम्र 35 साल पति संतन पासवान ग्राम नगवा, बिनोद भुइया उम्र 30 साल पिता महेश्वर भुइया ग्राम विराज थाना सुहैल सलैया सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इस संबंध में डॉक्टर अश्मित ने बताया कि बिनोद भुइया को बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि ये सभी खतरे से बाहर हैं।