साहेब! दो दिन से लगा रहे चक्कर, नहीं जमा हो रहा फॉर्म
प्रखंड सह अंचल मुख्यालय स्थित कई विभागों में समय पर कार्य नहीं होने से आमलोग परेशान हैं। दूरदराज गांवों से लोग समय पर प्रखंड कार्यालय से जुड़े काम को लेकर पहुंच जाते हैं। लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार भी करते हैं लेकिन फिर भी उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है।
गया । प्रखंड सह अंचल मुख्यालय स्थित कई विभागों में समय पर कार्य नहीं होने से आमलोग परेशान हैं। दूरदराज गांवों से लोग समय पर प्रखंड कार्यालय से जुड़े काम को लेकर पहुंच जाते हैं। लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार भी करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है।
सोमवार को ऑन द स्पॉट के तहत दैनिक जागरण की टीम प्रखंड कार्यालय पहुंची तो स्थिति खुद ब खुद सामने आ गई। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद हरेक पदाधिकारी व कर्मचारी आचार संहिता के अनुपालन में व्यस्त दिखे। 8:00 बजे
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का आवेदन जमा करने के लिए दरबार गाव की रंजू कुमारी एंव रजिया खातुन प्रखंड कार्यालय के पोर्टिको में आरटीपीएस काउंटर खुलने व यहां के कर्मी के आने के इंतजार में बैठी थीं। 9:00 बजे
प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार आते हैं। आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने में लग जाते हैं। कार्यालय परिसर में लगे पोस्टर, होर्डिग्स को हटावाते हैं। 9:58 बजे
करीब दस बजे आरटीपीएस काउंटर पर कर्मी लोगों के आवेदन लेना शुरू करते हैं। यहां रजिया बताती हैं कि दो दिन से आ रही हूं। कन्या विवाह योजना का फॉर्म जमा नहीं हो पा रहा है। भीड़ के कारण कतार में लगे रहने के बाद बारी आते-आते काउंटर बंद हो जाता था। रंजू बताती हैं, पहुंच और पैरवी वालों का फार्म काउंटर वाले कमरे में जमा कर देते हैं। दो दिनों से परेशान हूं।
---
11: 25
नाजिर कार्यालय में ताला लटका मिला। यहां चपरासी बताते हैं कि नाजिर साहेब आए हैं या नहीं। हमें पता नहीं। इतने में नाजिर अंशु कुमार पहुंचते हैं। देर से ऑफिस आने के बारे में कहते हैं कि बैंक गए हुए थे। इसलिए कार्यालय में ताला लगा गए थे।
---
11: 44 बजे
प्रखंड कार्यालय में बड़ा बाबू चंद्रदेव कुमार कार्यो का निष्पादन करते हुए चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संतोषी को लोस चुनाव के लिए गठित विभिन्न प्रकोष्ठ की टीम से संबंधित आदेश पत्र वितरण करने के बारे में समझा रहे थे। कुछ ग्रामीण पंचायत सचिव व अपने आवेदन के बारे में जानकारी ले कर रहे थे।
--
12: 05 बजे
आपूर्ति विभाग के कार्यालय में एक अंचल कर्मी कोने में लगी कुर्सी पर बैठे थे जो मोबाईल फोन से हेड फोन लगाकर व्यस्त थे। इसी बीच बेरी गाव के नज्जू खान आते हैं और उनसे एमओ के बारे में पूछते। तब तक एमओ अपने कार्यालय में नहीं पहुंचे थे। 12: 20 बजे
अंचल कार्यालय में बड़ा बाबू निरंजन कुमार के अलावा तीन कर्मचारी विभागीय कार्य में व्यस्त दिखे। यहां एक भी नेता या आम नागरिक नजर नहीं आए। शायद आदर्श आचार संहिता का प्रभाव था। अचंलाधिकारी कार्य में व्यस्त थे। 12: 35 बजे
बाल विकास परियोजना कार्यालय में बड़ा बाबू के अलावा तीन कर्मचारी दिखे। यहां के तीन सुपरवाईजर क्षेत्र में कार्य को लेकर निकले हुए थे। सीडीपीओ फतेहपुर प्रखंड के भी प्रभार में हैं। इसलिए वे नही आ सकी थीं। 12: 45
अपने कार्यालय कक्ष मे प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड कर्मियों को आदर्श चुनाव आचार संहिता का पाठ पढ़ा रहे थे। इसी बीच पतलुका गाव की नईमा खातुन आती हैं जो बीडीओ से कहती हैं कि उनके नाम पर दूसरे व्यक्ति को आवास योजना का पैसा दिया गया है।