Move to Jagran APP

प्रेमी युगल के बीच मामा बना कंस, महिला थानाध्यक्ष ने मिलाया

गया। पांच साल से एक-दूसरे से प्रेम करने वाले युगल शादी की बंधन में बंधना चाहते थे। दो युवा दिलों के मिलन के बीच कंस की तरह बीच में मामा आ गया। दोनों युवा दिलों को शादी के बंधन में बंधने में अड़चन डाल दी। नतीजतन पूरा मामला थाने जा पहुंचा जहां महिला थानाध्यक्ष रवि रंजना ने न ही कोई एफआइआर की और न ही कोई केस दर्ज किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 11:57 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 11:57 PM (IST)
प्रेमी युगल के बीच मामा बना कंस, महिला थानाध्यक्ष ने मिलाया
प्रेमी युगल के बीच मामा बना कंस, महिला थानाध्यक्ष ने मिलाया

गया। पांच साल से एक-दूसरे से प्रेम करने वाले युगल शादी की बंधन में बंधना चाहते थे। दो युवा दिलों के मिलन के बीच कंस की तरह बीच में मामा आ गया। दोनों युवा दिलों को शादी के बंधन में बंधने में अड़चन डाल दी। नतीजतन पूरा मामला थाने जा पहुंचा, जहां महिला थानाध्यक्ष रवि रंजना ने न ही कोई एफआइआर की और न ही कोई केस दर्ज किया। डिसीजन आन स्पाट सुना दिया। दोनों परिवार वालों को समझाया और बिना कोई केस मुकदमा किये दोनों की शादी रविवार को थाने में ही करवा दी। लड़की पुष्पा कुमारी गया जिले रानीगंज और लड़का सुनील कुमार गया जिले कोंच थाना के रामपुर गांव का रहने वाले हैं।

loksabha election banner

पांच वर्षों से प्रेम करने वाला युगल शादी को तैयार था। लड़के के स्वजन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इसकी सूचना लड़की पक्ष के लोगों ने महिला थाना प्रभारी रवि रंजना को दी। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़का और लड़की दोनों पक्ष के लोगों को थाने में बुलाया, जहां काफी समझाने बुझाने के बाद लड़का पक्ष के लोग शादी के लिए तैयार हो गये। महिला थानाध्यक्ष ने विष्णुपद मंदिर में दोनों की शादी करवाई। उसके बाद महिला थाना में दोनों पक्ष पहुंचे। यहां लड़के ने लड़की की मांग भरी। इसके बाद थाने में ही शादी की रस्में पूरी हुईं।

महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि पांच साल पुराना युवती और युवक का प्यार शादी में बदल गया। दोनों पक्ष खुशी खुशी घर गए। दोनों के सफल दांपत्य की कामना करते हुए थाने से वर-वधु को गुलाब का पेड़ देकर विदाई की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.