परैया में पुलिस पर हमला करने वालों को भेजा जेल
थाना क्षेत्र के प्रभुआ गांव में मंगलवार को पुलिस पर हमला करने के आरोपितों को बुधवार को जेल भेज दिया गया।
गया। थाना क्षेत्र के प्रभुआ गांव में मंगलवार को पुलिस पर हमला करने के आरोपितों को बुधवार को जेल भेज दिया गया। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में 23 नामजद व 15 अज्ञात अभियुक्त हैं। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि घटना की रात गिरफ्तार प्रणव कुमार, विनय यादव, रामविलास यादव व दौलती देवी को गुरुवार को जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की गई, लेकिन सारे आरोपित फरार हैं। हत्याकांड के आरोपितों को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। एक रायफल भी छीन ली थी, जिसे दूसरे दिन बुधवार को गन्ने के खेत से बरामद किया गया। इस हमले में होमगार्ड के जवान मुन्नीलाल यादव घायल हो गए थे। पुलिस ने हत्याकांड के आरोपितों को भी दूसरे दिन गिरफ्तार कर लिया था।