मशरूम की खेती देखकर गदगद हो गए संसाद सुशील सिंह, बोले- किसानों को जरूर करनी चाहिए इसकी खेती
गया जिले के गुरुआ प्रखंड के राजन पंचायत के इटहरी गांव में मशरूम उत्पाद केंद्र का निरीक्षण मंगलवार को औरंगाबाद के भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह ने इटहरी गांव पहुंच कर मशरूम की खेती की जानकारी लिया। मशरूम की खेती देखकर सांसद बहुत ही खुश दिखे।
जागरण टीम, गया। गया जिले के गुरुआ प्रखंड के राजन पंचायत के इटहरी गांव में मशरूम उत्पाद केंद्र का निरीक्षण मंगलवार को औरंगाबाद के भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह ने इटहरी गांव पहुंच कर मशरूम की खेती की जानकारी लिया। मशरूम की खेती देखकर सांसद बहुत ही खुश दिखे।
सासंद ने उपस्थित लोगों को वताया की सभी लोगों को इस तरह से खेती करने की जरूरत है। इसी तरह से सभी लोग मशरूम की खेती करें। जिससे रोजगार मिले।वहीं मसरूम उत्पाद केंद्र के मालिक राजेश सिंह ने उपस्थित लोगों व सासंद को मशरूम की खेती का विस्तार से जानकारी देते हुए कहा की मशरूम कि खेती के लिए बीज दिल्ली से 110 रुपये प्रति किलो लाते है। इसके वाद एक वैंग मे एक किलो मशरूम होता है। यंहा करीब तीन हजार वैंग की मशरूम की खेती हो रही हैं।
जिसमें प्रत्येक दिन गया, गुरुआ शेरघाटी के माकेट में 125 रूपये विक जाता है। इस के वाद इटहरी गांव में चबूतरा के उद्घाटन कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत होते हुए सांसद सुसील कुमार सिंह ने ग्रामीणों को वताया की अभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कई योजना चलाई जा रही हैं। जिसमें प्रधानमंत्री बीमा समेत कई प्रकार की योजना है। उसमें सभी लोग इसका लाभ जरूर लें। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश पासवान, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष चंकी पांडेय, मिथिलेश कुमार सिंह, मांहामंत्री मंटू सिंह, अरविंद सिंह, नंदकिशोर प्रसाद समेत कई लोग उपस्थित थे।