Move to Jagran APP

सासाराम में तीन मुखिया ही बचा पाए अपनी सीट, आठ पंचायतों में नए चेहरे, देखिए पूरी लिस्ट

सासाराम पंचायत चुनाव के पांचवे चरण की काउंटिंग के बाद अकोढ़ीगोला प्रखंड में सिर्फ तीन मुखिया ही अपनी सीट बचा पाए। इस बार जनता ने ज्यादातर नए चेहरों पर भरोसा किया। आठ पंचायतों में मुखिया के पद पर नए चेहरों ने कब्जा जमाया है।

By Rahul KumarEdited By: Published: Wed, 27 Oct 2021 01:34 PM (IST)Updated: Wed, 27 Oct 2021 01:34 PM (IST)
सासाराम में तीन मुखिया ही बचा पाए अपनी सीट, आठ पंचायतों में नए चेहरे, देखिए पूरी लिस्ट
सासाराम के अकोढ़ीगोला प्रखंड में तीन मुखिया ही बचा पाए अपनी सीट। सांकेतिक तस्वीर

सासाराम, जागर संवाददाता । सासाराम पंचायत चुनाव के पांचवें चरण में अकोढ़ीगोला प्रखंड में भी परिवर्तन का लहर साफ दिखाई दिया। जनता ने इस बार नये पुराने चेहरों को नकारते हुए नये चेहरों पर भरोसा जताया। मंगलवार को आए चुनाव नतीजों में अकोढ़ीगोला के 11 पंचायतों में से सिर्फ तीन निवर्तमान मुखिया ही अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे। अन्य पंचायतों में नए चेहरों ने मुखिया पद का चुनाव जीता। 

loksabha election banner

नये चेहरों पर जनता ने किया भरोसा

दोबारा चुनाव जितने वाले मुखिया में अकोढ़ी पंचायत से किरण देवी ,तेतराढ़ पंचायत से धर्मेंद्र चौधरी तथा बांक पंचायत से अंजनी कुमारी अपनी सीट दोबारा बचाने में कामयाब रहीं। चुनाव नहीं लडऩे वाले प्रतिनिधियों में बलिगांव पंचायत की निवर्तमान मुखिया सोनिया कुंवर तथा बिसेनीकला के निवर्तमान मुखिया सिकंदर ङ्क्षसह की मौत हो गई है, वहीं चांदी पंचायत की निवर्तमान मुखिया धर्मशीला देवी तथा बाघाखोह से निवर्तमान मुखिया शिवनाथ ङ्क्षसह इस बार पंचायत चुनाव नहीं लड़े थे। पकडिय़ा पंचायत से तेतरी देवी ,बरुणा पंचायत से अरविन्द कुमार ,बराढ़ी पंचायत से नीलम कुमारी तथा मुडियार पंचायत से विपिन बिहारी गुप्ता को पराजय का मुंह देखना पड़ा है। 

अकोढ़ीगोला प्रखंड के मुखिया पद का परिणाम 

कुल पंचायत : 11 

परिणाम जारी : 11  

पंचायत 

अकोढ़ी 

किरण देवी                1889 मत      विजेता 

दिल अफरोज खातून   1322  मत       निकटतम प्रतिद्वंदी 

चांदी 

पुष्पा देवी     2641 मत       विजयी 

मुनी देवी      1976 मत    निकटतम प्रतिद्वंदी 

तेतराढ़ 

धर्मेंद्र चौधरी      1935 मत    विजयी 

प्रमोद कुमार       1287 मत   निकटतम प्रतिद्वंदी 

पकड़िया 

मो परवेज आलम         1640 मत    विजयी 

तेतरी देवी        1370 मत     निकटतम प्रतिद्वंदी 

बरुणा 

मुन्ना राम      2315  मत     विजयी 

अरविन्द कुमार  1620 मत  निकटतम प्रतिद्वंदी 

बराढ़ी 

सुनीता देवी    3683 मत   विजयी 

नीलम कुमारी   1749 मत  निकटतम प्रतिद्वंदी 

बलिगांव 

पूनम देवी      1042 मत  विजयी 

प्रिय ङ्क्षसह       872 मत  निकटतम प्रतिद्वंदी

बांक 

अंजनी कुमारी     1200 मत  विजयी 

ज्योति कुमारी      1068 मत  निकटतम प्रतिद्वंदी 

बाघाखोह 

राम प्रवेश सिंह     1242 मत   विजयी 

हरेराम ङ्क्षसह   1142 मत  निकटतम प्रतिद्वंदी 

मुडियार 

वीरेंद्र तिवारी    2341 मत   विजयी 

विपिन बिहारी गुप्ता 1892 मत  निकटतम प्रतिद्वंदी 

विसेनी कला 

प्रेमा देवी                1609 मत   विजयी 

अशोक कुमार सिंह    1300 मत  निकटतम प्रतिद्वंदी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.