Move to Jagran APP

संतोष कुमार ने बढ़ाया शमशेर नगर हाईस्‍कूल का मान, बनाए गए गया नगर निगम के आयुक्‍त

बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संतोष कुमार को गया नगर निगम का नया आयुक्‍त बनाए जाने पर औरंगाबाद के लोगों ने हर्ष व्‍यक्‍त किया है। साथ ही संतोष कुमार को ढेरों बधाइयां दी हैं। वे अब तक की सेवाकाल में कई महत्‍वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

By Prashant KumarEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 04:38 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 04:38 PM (IST)
संतोष कुमार ने बढ़ाया शमशेर नगर हाईस्‍कूल का मान, बनाए गए गया नगर निगम के आयुक्‍त
कार्यालय में काम का निष्‍पादन करते संतोष कुमार। जागरण।

संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद)। बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संतोष कुमार को गया नगर निगम का नया आयुक्‍त बनाए जाने पर औरंगाबाद के लोगों ने हर्ष व्‍यक्‍त किया है। साथ ही संतोष कुमार को ढेरों बधाइयां दी हैं। संतोष कुमार गया जिले में ग्रामीण विकास अभिकरण में लेखा प्रशासन एवं स्‍वनियोजन के निदेशक पद पर काबिज थे। गुरुवार को राज्‍य सरकारी की ओर से जारी अधिसूचना में उन्‍हें गया नगर निगम के आयुक्‍त का प्रभार सौंपा गया है।

loksabha election banner

मालूम हो कि संतोष कुमार औरंगाबाद जिले के दाउदनगर स्थित मूसेपुर खैरा गांव के रहने वाले हैं। उन्‍होंने शमशेर नगर हाईस्‍कूल से मैट्रिक पास किया था। साल 1999 में उन्‍होंने बिहार लोक सेवा आयोग की पास की और एसडीओ के लिए चयनित हुए। वे अब तक की सेवाकाल में कई महत्‍वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उनके साथ पढ़ने वाले लोगों एवं ग्रामीणों ने गया नगर निगम का आयुक्‍त बनाए जाने पर उन्‍हें बधाइयां दी। साथ ही कहा कि उन्‍होंने प्रतिभा की वजह से क्षेत्र और स्‍कूल का मान बढ़ाया है। उम्‍मीद है कि वे इसी तरह बुलंदियों को छूते रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.