Move to Jagran APP

गया में बालू तस्करी रोकने गई पुलिस पर बदमाशों ने किया हमला, एसआई समेत पांच जवान घायल

गया में बालू माफियाओं ने सीधे तौर पर पुलिस को चुनौती दी है। बालू तस्करी रोकने गई पुलिस की टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। देखत देखते मामला इतना बढ़ गया कि कई थानों की पुलिस बुलानी पड़ी।

By Bihar News NetworkEdited By: Published: Tue, 31 Aug 2021 06:37 PM (IST)Updated: Tue, 31 Aug 2021 06:37 PM (IST)
गया में बालू तस्करी रोकने गई पुलिस पर बदमाशों ने किया हमला, एसआई समेत पांच जवान घायल
गया में बालू माफियाओं ने पुलिस टीम पर किया हमला। सांकेतिक तस्वीर

संवाद सूत्र, फतेहपुर (गया)। फतेहपुर प्रखंड के बंदउवा गांव में मंगलवार को अवैध बालू ढुलाई को रोकने गई पुलिस पर  बालू तस्करों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार सहित जिला बल के पांच जवान घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी फतेहपुर में कराया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बंदउवा गांव में ढाढर नदी से बालू तस्करी की सूचना फतेहपुर थाना की पुलिस को मिली थी।सूचना पर फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची।

loksabha election banner

इसी दौरान एक बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ा। जिसे थाना लाने का प्रयास करने के दौरान पुलिस बल पर तस्करों ने ईंट पत्थर से हमला बोल दिया। वहीं पुलिस दल पर हमला करने की सूचना पर फतेहपुर थाना से अतिरिक्त बल भेजा गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज राम के साथ भी बालू तस्करों की नोंक झोंक हुई। उसके बाद घटना की गंभीरता को देखते हुए फतेहपुर पुलिस की मदद के लिए गुरपा टीओपी, वजीरगंज एवं टनकुप्पा थाना की पुलिस एवं फतेहपुर अंचलाधिकारी अशोक कुमार भी मौके पर पहुंची। पुलिस के आक्रामक रूख के बाद मामला शांत हुआ। बालू तस्करों को पकड़ने के लिए पूरे गांव में छापामारी की गई। पर सफलता नहीं मिली।

पथराव में जवान हुए घायल

मिली जानकारी के अनुसार पथराव में घायल जवान मनोज कुमार, मनोरंजन,समरजीत सहित पांच लोगों का सरकारी अस्पताल में इलाज किया गया। हालांकि किसी पुलिस बल को गंभीर चोटे नहीं आई है। वहीं फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज राम ने बताया कि पुलिस दल के द्वारा बालू लदे एक ट्रैक्टर को बंदउवा गांव से पकड़ा गया। इस दौरान कुछ लोगों के द्वारा पुलिस वाहन का हवा खोल दिया गया। वहीं मोबिल ऑयल को भी गिरा दिया गया। जिससे की वाहन को पुलिस ना ले जा सके। इसके अलावा पुलिस बल पर भी हमला बोल दिया गया। घटना में थाना के मुंशी समेत पांच जवान घायल हुए हैं। बालू तस्करों एवं हमलावरों की पहचान कर लिया गया है। उनके खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.