Crime News: रोहतास पुलिस ने अभियान चलाकर पकड़े 14 अपराधी व वारंटी, हथियार व शराब भी बरामद
रोहतास पुलिस ने अभियान चलाकर 24 घंटे में 14 वारंटियों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। एसपी आशीष भारती ने यह जानकारी दी। बताया कि वाहन चालकों से भी जुर्माना वसूला गया है।
By Vyas ChandraEdited By: Published: Sun, 21 Feb 2021 02:11 PM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2021 02:11 PM (IST)
संवाद सहयोगी, डेहरी आन सोन (रोहतास)। अपराधियों व शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पिछले 24 घंटों के दौरान रविवार को 14 अपराधियों, फरारियो व शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। साथ ही 75 लीटर महुआ शराब, अंग्रेजी शराब, एक बाइक बरामद की गई। साथ ही दो देसी हथियार, छह कारतूस, दो मैगजीन व चार खोखे बरामद किए गए। एसपी आशीष भारती ने यह जानकारी रविवार को यहां दी।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर वसूला गया जुर्माना
उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले 28 वाहनों से कुल 38500 रुपये जुर्माना की राशि वसूली गई। उन्होंने बताया कि सासाराम मुफ्फसिल पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के फरार अभियुक्त जितेंद्र कुमार सिंह को इंद्रहिया गांव से गिरफ्तार किया। वहीं चेनारी पुलिस ने 34 लीटर महुआ शराब के साथ अशोक पासवान व रघु पासवान को मल्हीपुर गांव से गिरफ्तार किया। जबकि राजपुर पुलिस ने कपसिया गांव से लगभग 11 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गौतम शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं डेहरी नगर थाना की पुलिस ने अवैध शराब निर्माण स्थल से 30 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। लगभग एक हजार लीटर महुआ शराब को नष्ट किया गया। वहीं इंद्रपुरी पुलिस ने 16 वर्षो से फरार अभियुक्त हीरा चौधरी को कटार गांव से गिरफ्तार किया है।
अलग-अलग थाना क्षेत्र से पकड़े गए अपराधी व वारंटी
एसपी ने बताया कि दरिहट पुलिस ने खनन अधिनियम के फरार अभियुक्त राजेन्द्र सिंह को राजपुर थाना के सखरा गांव से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं दिनारा पुलिस ने समहवति गांव से वारंटी दिलीप कुमार सिंह को, करगहर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के अभियुक्त रमेश सिंह, सुभाष कुमार यादव, सुरेश चौरसिया, शिवम कुमार और अजित कुमार चौरसिया को पकड़ा। इस मामले में एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया। पुलिस कप्तान ने बताया कि बिक्रमगंज पुलिस ने बरना गांव से वारंटी संतोष कुमार व डेहरी नगर पुलिस ने पहलेजा से अर्जुन सिंह को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें