Move to Jagran APP

लोजपा के स्थापना दिवस पर 'बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट' को सफल बनाने का संकल्प

सदर प्रखंड के बलथुआ गांव स्थित पार्टी कार्यालय में शुक्रवार लोजपा का 20वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. रामविलास पासवान के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 05:33 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 09:53 AM (IST)
लोजपा के स्थापना दिवस पर 'बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट' को सफल बनाने का संकल्प
संस्थापक अध्यक्ष रामविलास पासवान के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते कार्यकर्ता।

रोहतास, जेएनएन। सदर प्रखंड के बलथुआ गांव स्थित पार्टी कार्यालय में शुक्रवार लोजपा का 20वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. रामविलास पासवान के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट नेशन को सफल बनाने बनाने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष ने कहा कि संस्थापक अध्यक्ष के दिवंगत होने के बाद उनके सपने को साकार करना हम कार्यकर्ताओं का दायित्व है। पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान के विजन को भी पूरा कर संगठन को मजबूती प्रदान किया जाएगा। इस बार विधान सभा चुनाव में बिहार के युवाओं ने यह साबित कर दिखाया है कि युवा पीढ़ी को उपेक्षित कर सरकार ज्यादा दिन तक नहीं चलाया जा सकता है। कार्यक्रम में बंटी सिंह, उमेश प्रसाद श्रीवास्तव, छोटेलाल पासवान, महेश चौधरी, सुरेंद्र पासवान, सत्येंद्र पासवान, दयाशंकर पासवान, मदन पासवान, बलवंत पासवान, विजय, शंभू पासवान, रविरंजन, बलिस्टर पासवान समेत अन्य शामिल थे।

नगर परिषद के विकास में प्रेरणास्रोत रहे पूर्व मुख्य पार्षद: विधायक 

रोहतास। डेहरी डालमियानगर नगर परिषद के पूर्व मुख्य पार्षद मनीष कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह की नौवीं पुण्यतिथि शनिवार को उनके आवास पर मनाई गई। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जनप्रतिनिधियो, समाजसेवियों, अधिकारियों व पार्षदों ने दो मिनट का मौन रख उनके तैल्य  चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर उपस्थित एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने कहा कि इनके कार्यकाल में नगर परिषद क्षेत्र में विकास की गति तीव्र हुई, जो आज भी मुख्य पार्षद विशाखा सिंह व उप मुख्य पार्षद के नेतृत्व में हो रही है। स्थानीय विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि इनका जीवन गरीब मजदूर और असहाय लोगों के लिए समर्पित रहा है। ये एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे।  अल्पकाल में ही शहर में अपने कार्यों के लिए चर्चित हो गए थे। नगर परिषद के विकास में आज भी ये प्रेरणास्रोत के रूप में जाने जाते रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.