राजेंद्र बाबू के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
गया। प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती शुक्रवार को विभिन्न शिक्षण संस्थानों व संगठनों द्वारा श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम राज इंटर स्कूल के सभागार में हुआ।
गया। प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती शुक्रवार को विभिन्न शिक्षण संस्थानों व संगठनों द्वारा श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम राज इंटर स्कूल के सभागार में हुआ। जहां बीइओ संजीव कुमार ने डा. प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पण कर शुभारंभ किया। प्रभारी प्राचार्य डा. कलीमउद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित जयंती समारोह को शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने संबोधित करते हुए डा. प्रसाद को महान ज्ञानी, युगद्रष्टा और सादगी की प्रतिमूर्ति बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसी प्रकार प्लस टू सर्वोदय उच्च विद्यालय मखदुमपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक मो अबरार आलम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वे अनोखे अंदाज के व्यक्ति थे और सादा जीवन उच्च विचार के साथ राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद भी अपना शेष जीवन बिहार में ही गु•ारा। इस अवसर पर शिक्षक अभिषेक कुमार के नेतृत्व में निबंध प्रतियोगिता एवं डा पुरुषोतम कुमार के नेतृत्व में बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आदर्श मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक मुकेश प्रसाद वर्मा ने विद्यार्थियों को डा. प्रसाद के व्यक्तित्व और उनके जीवनी से सिख लेने और अपने जीवन में उतारने की अपील की। इसी प्रकार कई अन्य शिक्षण संस्थानों में भी जयंती समारोह का आयोजन कर देशरत्न को नमन और याद किया।
संवाद सूत्र, टनकुप्पा : डा राजेन्द्र प्रसाद की जयंती प्रखंड के सभी विद्यालयों में मनाया गया। मौके पर विद्यालय प्रभारी, शिक्षक, छात्र सभी मिलकर चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। शिक्षक द्वारा छात्रों के बीच डा प्रसाद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए विशेष जानकारी दिया गया। मध्य विद्यालय गिजोय खुर्द एवं प्राथमिक विद्यालय पाती में प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों के बीच कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों के साथ जयंती मनाया गया।