Move to Jagran APP

Ramnavmi 2021: कोरोना गाइडलाइन के बीच आज मनेगी रामनवमी, मंदिरों में नहीं कर पाएंगे दर्शन

कोरोना गाइडलाइन के बीच आज भगवान राम के प्राकट्य का पर्व रामनवमी मनाया जाएगा। इसको लेकर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। हालांकि आमजन मंदिरों में दर्शन नहीं कर पाएंगे। जुलूस निकालने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Wed, 21 Apr 2021 06:42 AM (IST)Updated: Wed, 21 Apr 2021 06:42 AM (IST)
Ramnavmi 2021: कोरोना गाइडलाइन के बीच आज मनेगी रामनवमी, मंदिरों में नहीं कर पाएंगे दर्शन
रामनवमी के लिए बिकता रामनामी झंडा। जागरण

गया, जागरण संवाददाता। रामनवमी पर्व पर मंदिरों से लेकर घरों में तैयारी चल रही है। कोरोना वायरस को लेकर ऐसे तो मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद है। लेकिन गया शहर स्थित कई मंदिरों में पुजारी विशेष पूजा अर्चना करेंगे। हालांकि उसमें श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित है। शहर के प्रसिद्ध गोल पत्थर हनुमान मंदिर, बाईपास पर स्थित हनुमान मंदिर एवं विष्णुपद मंदिर परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में विशेष तैयारियां चल रही है। जहां मंदिर को रंगीन बल्बों से सजाया गया। आचार्य लाल भूषण मिश्र ने कहा कि इस बार रामनवमी का अलग महत्व है। इस तरह का संजोग नौ वर्षों में बना है। बुधवार को कर्क लग्न 11:02बजे से 1.20 बजे तक है। युक्ति तिथि मे ही भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

loksabha election banner

दोपहर में मनेगा भगवान श्री राम के जन्मोत्सव

राम नवमी के अवसर पर दोपहर में शहर की स्थिति मंदिरों में भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाई जाएगी। जन्मोत्सव कार्यक्रम में सिर्फ मंदिर के पुजारी ही रहेंगे। आम श्रद्धालुओं को जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति नहीं है। क्योंकि कोरोना वायरस को लेकर आम श्रद्धालुओं के लिए कर मंदिर बंद है।

शहर में नहीं निकलेगा रामनवमी का जुलूस

राम नवमी के अवसर पर शहर में जुलूस निकलता था। शहर में कई धार्मिक संगठन के द्वारा जुलूस का आयोजन किया जाता था। लेकिन 2 वर्षों से कोरोना ने जुलूस पर ग्रहण लगा दिया है। जिसके कारण शहर में पिछले वर्ष भी रामनवमी पर जुलूस नहीं निकला था। और इस वर्ष भी किसी तरह का आयोजन पर सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध के कारण इस वर्ष भी रामनवमी का जुलूस शहर में नहीं निकलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.