Move to Jagran APP

रबी फसल को खूब मिला रब का साथ, गेहूं की बंपर फसल की उम्‍मीद से गदगद हैं गया जिले के किसान

गया जिले के टनकुप्‍पा समेत अन्‍य प्रखंडों में रबी फसल की अच्‍छी उपज की उम्‍मीद है। खेतों में लहलहाती गेहूं की फसल देख किसान खुश हैं। उनका कहना है कि ऊपर वाले की कृपा से इस बार बेहतर उपज की उम्‍मीद है।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Fri, 02 Apr 2021 08:30 AM (IST)Updated: Fri, 02 Apr 2021 08:30 AM (IST)
रबी फसल को खूब मिला रब का साथ, गेहूं की बंपर फसल की उम्‍मीद से गदगद हैं गया जिले के किसान
खेतों में पक कर तैयार हुई गेहूं की फसल। जागरण

टनकुप्पा (गया), संवाद सूत्र। खेती में कहावत है रबी रब के हाथ में होती है। अर्थात रब मेहरबान रहे तो रबी फसल की फसल अच्छी होती है। अगर रब की मर्जी नहीं हुई तब रबी फसल ठीक से नहीं हो पाती है। इस वर्ष खरीफ एवं रबी फसल की पैदावार पर रब की छत्रछाया बनी रही। खरीफ फसल के वक्त समय समय पर बारिश हुई। इस तरह से रबी फसल के वक्त मौसम ने भरपूर साथ दिया। फसल को कभी किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। खेतो में रबी फसल की अच्छी उपज को देख किसान काफी खुश दिखाई दे रहे है।

loksabha election banner

गेहूं की कटाई में जुट गए किसान

गेहूं की फसल पूर्ण तरीके से तैयार हो चुकी है। कहीं-कहीं किसान गेहूं की कटाई में लग गए है। ग्रामीण हिस्सो में तेज गति से गेहूं की कटाई एवं छटाई हो रही है। किसान सूर्योदय से पहले खेतो में पहुंचकर गेंहू फसल की कटाई शुरू कर दे रहे है। लक्ष्य के अनुरूप गेंहू की पैदावार हुई है। किसान बताते है कि एक कट्ठा में दो मन गेंहू निकलने की उम्‍मीद है। पिछले वर्ष रबी फसल के वक्त मौसम साथ नहीं देने के कारण पैदावार बहुत कम हुआ था। 

इस बार भर जाएगी किसानों की कोठी

टनकुप्पा प्रखंड के किसान महेंद्र यादव, कपिलदेव यादव, झलक सिंह, गजेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, विनय यादव, बीरेंद्र यादव, नरायण मांझी, संतोष मांझी, दिलीप यादव ने बताया कि गेहूं की पैदावार को देखकर मन गदगद हो गया है। गेहूं की अच्छी पैदावार से कोठी भर जाएगी। मौसम एवं भगवान की किसानों के ऊपर बहुत अच्छी कृपा बनी रही। फसल की कटाई शुरू हो गई है। किसान सुबह-शाम खेतो में रहकर फसल को काटने में जुटे है।

किसानों ने अपनाई वैज्ञानिक विधि

फिलहाल मौसम साथ दे रहा है। गेहूं की पैदावार में बिजली भी भरपूर मिला। बिजली के बदौलत खेतो का समय समय पर पटवन किया गया। इस वर्ष खरीफ एवं रबी फसल की पैदावार से भंडारण संतोष जनक हुआ है। कृषि पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि टनकुप्पा प्रखंड में गेहूं की पैदावार बहुत बेहतर हुई है। रबी फसल की उपज लक्ष्य को प्राप्त किया गया है। किसानों ने वैज्ञानिक तरीकों का भरपूर उपयोग किया गया। उसका परिणाम रहा कि कम लागत में बेहतर उपज मिल रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.