Move to Jagran APP

मानपुर उद्योग नगरी में तैयार हो रही कोरोना से लड़ने की तैयारी, जानें कौन सी तरकीब निकाली है इन्‍होंने

उद्योग नगरी पटवा टोली गांव में बसे लोगों को कोरोना महामारी से बचाने में जुटा है। यहां करीब दो सौ महिलाओं के द्वारा पांच लाख सूत्ती मास्क तैयार किया जा रहा है। अभी तक करीब ढ़ाई लाख मास्क तैयार कर विभिन्न प्रखंडों में भेजा गया है।

By Prashant KumarEdited By: Published: Fri, 04 Jun 2021 05:47 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jun 2021 05:47 PM (IST)
मानपुर उद्योग नगरी में तैयार हो रही कोरोना से लड़ने की तैयारी, जानें कौन सी तरकीब निकाली है इन्‍होंने
मास्‍क का निर्माण करते बुनकर समाज के लोग। जागरण।

जागरण संवाददाता, मानपुर (गया)। उद्योग नगरी पटवा टोली गांव में बसे लोगों को कोरोना महामारी से बचाने में जुटा है। यहां करीब दो सौ महिलाओं के द्वारा पांच लाख सूत्ती मास्क तैयार किया जा रहा है। अभी तक करीब ढ़ाई लाख मास्क तैयार कर विभिन्न प्रखंडों में भेजा गया है। बुनकरों का मानना है कि दस जून तक सारे मास्क तैयार कर शेष बचे प्रखंड को मास्क सौंप दिया जाएगा।

prime article banner

कोरोना महामारी से रोकथाम हेतु ग्रामीण परिवार को मास्क उपलब्ध कराने के लिए जिला पदाधिकारी अभिषेक सिंह के द्वारा 25 मई को जिले के 24 प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आदेश दिया गया। उसके बाद पटवा टोली में पांच लाख मास्क तैयार करने का ऑडर मिला। मास्क बनाने की बात सुनते ही महिला बुनकरों में खुशहाली छा गई।दूसरे ही दिन से मास्क बनाने में महिला बुनकर जी जान से जुट गए। विभिन्न कलर में डबल लेयर का मास्क तैयार होने लगा। अभी तक यहां करीब ढ़ाई लाख मास्क तैयार हुआ है।जो विभिन्न प्रखंड में भेजे गए हैं। शेष मास्क तैयार करने की प्रक्रिया शुद्ध स्तर पर शुरू है।

बिहार प्रदेश बुनकर कल्‍याण संघ के अध्‍यक्ष गोपाल प्रसाद पटवा ने कहा कि पटवा टोली में तैयार किया गया मास्क बीडीओ के लिखित आदेश पर पंचायत सचिव का दिया जाता है। अभी तक मानपुर, बजीरगंज, फतेहपुर, खिजरसराय, मोहड़ा, टिकारी, कोंच, इमामगंज, मोहनपुर, बाराचटी, गुरारू प्रखंड में भेजा गया है। अन्य प्रखंड में भी भेजने के लिए मास्क तैयार है। यहां 15 रूपए पीस के दर से थोक भाव में मास्क दिया जाता है।

प्रखंड का नाम - मास्क की संख्या

आमस - 13000

अतरी - 11000

बांके बाजार - 17000

बाराचटी - 18000

बेलागंज - 30000

बोधगया - 25000

गया नगर - 24000

डोभी - 20000

डूमरिया - 17000

फेतेहपुर - 30000

गुरारू - 18000

गुरूआ - 24000

इमामगंज - 25000

खिजरसराय - 25000

कोंच - 27000

मानपुर - 20000

मोहनपुर - 26000

मोहड़ा - 12000

नीमचक बथानी - 12000

परैया - 14000

शेरघाटी - 14000

टनकुप्पा - 15000

टिकारी - 33000

वजीरगंज - 30000


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.