19 को जुटेंगे प्रमंडल के जदयू कार्यकत्र्ता
19 फरवरी को गया के गांधी मैदान में जदयू का प्रमंडलीय कार्यकत्र्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 09:33 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 09:33 PM (IST)
गया। 19 फरवरी को गया के गांधी मैदान में जदयू का प्रमंडलीय कार्यकत्र्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि प्रमंडलीय सम्मेलन में राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक व सांसद के अलावा कार्यकत्र्ता शामिल होंगे। मगध प्रमंडल में गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल व नवादा के कार्यकत्र्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य शामिल होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें