Move to Jagran APP

Gaya: थाने में देना पड़ा शादी का कार्ड, पुलिसवाले के सामने दूल्‍हे के गले में वरमाला डालेगी दुल्‍हन

लॉकडाउन की अवधि में शादियों के लिए तक गया जिले के 31 थानाें में 1187 आवेदन जमा हुए हैं। शादी से तीन दिन पहले थाने में इसकी सूचना देने और अनुमति लेने को लेकर ऐसा हो रहा है।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Fri, 07 May 2021 01:06 PM (IST)Updated: Fri, 07 May 2021 01:06 PM (IST)
Gaya: थाने में देना पड़ा शादी का कार्ड, पुलिसवाले के सामने दूल्‍हे के गले में वरमाला डालेगी दुल्‍हन
पुलिस की मौजूूदगी में इस तरह हो रही शादी। प्रतीकात्‍मक फोटो

गया, जागरण टीम। जिनके घरों में शादी है। उन्‍हें थाने से अनुमति लेना होगा। यूं कहें कि पुलिस को भी शादी का कार्ड देना होगा। जिस दिन शादी होगी, उस दिन पुलिस भी समारोह में मौजूद रहेगी। पुलिस की मौजूदगी में ही कन्या अपने वर के गले में वरमाला डालेगी। इसके बाद वर-वधू सात फेरे ले सकेंगे। चौंकिए मत, दरअसल कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन में सरकार ने शादियों की अनुमति तो दी है लेकिन उसमें मेहमानों की संख्‍या सीमित कर दी गई है। इससे ज्‍यादा मेहमान शामिल हुए तो फिर मेजबान की मुसीबत।

loksabha election banner

मेहमानोंं की संख्‍या पर नजर रखेगी पुलिस  

इन्‍हीं मेहमानों की गिनती के लिए पुलिस की निगरानी रहेगी। थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती, विधि-व्यवस्था और सुरक्षा के साथ-साथ अब शादी समारोह में शामिल होकर कोरोना के गाइड लाइन के नियमों का पालन कराएगी। यानि कहा जाए तो अब शादी समारोह पर पुलिस का सख्त पहरा होगा। गुरुवार तक गया जिले के 31 थाने में शादी समारोह के लिए 1187 आवेदन आए हैं। पुलिस की मौजूदगी में शादियां संपन्‍न होगी। इस बात का पूरा ख्याल रखेगी कि कोविड-19 को लेकर जो आदेश राज्य सरकार ने शादी समारोह के लिए जारी किए हैं। उसका वर और वधू पक्ष सही से पालन कर रहे हैं, या नहीं।

शादी से तीन दिन पहले थाने से मिलेगी अनुमति

जिला प्रशासन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वधू पक्ष को शादी समारोह से तीन दिन पहले स्थानीय थाना में शादी का कार्ड और आवेदन देना होगा। उस आवेदन पर थानाध्यक्ष जांचोपरांत शादी समारोह आयोजित करने के लिए लिखित आदेश देंगे। उस आदेश में कोरोना गाइड लाइन का जिक्र होगा। इसका अनुपालन आयोजकों को करना है।

शादी के लिए सबसे ज्यादा आवेदन काेंच थाने में 

जैसे ही राज्य सरकार द्वारा शादी समारोह को लेकर आदेश निर्गत हुआ। उसके बाद स्थानीय थाना क्षेत्र में शादी के लिए आयोजकों की ओर से आवेदन आना शुरु हो गया। गया जिले के कोंच में 225, गुरारु, गुरुआ और शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र में 100-100 आवेदन आए। अब तक सबसे अधिक संख्या बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रत्येक दिन स्थानीय थाना में शादी समारोह आयोजत करने के लिए आवेदन जमा हो रहे हैं। शायद यह पहली बार है क‍ि शादियों में पुलिस की मौजूदगी रहेगी।

शादी समारोह के लिए यह है गाइडलाइन 

  • शादी समारोह में वर और वधू पक्ष की संख्या 50 होगी।
  • कोई भी बारात नहीं निकलेगी।
  • डीजे नहीं बजेगा।
  • शादी समारोह में वर और वधू समेत सभी लोग मास्क पहनेंगे और सैनिटाइजर का प्रयोग करेंगे।
  • एक निशिचत स्थान में भीड़ नहीं लगाएंगे। शारीरिक दूरी का पालन करेंगे।
  • सड़क पर बरात नहीं निकलेगी।

शादी के लिए कहां कितने आवेदन

थाना का नाम        संख्या

विष्णुपद                 15

डेल्हा                   100

चंदौती                   06

मेडिकल-               40

रामपुर                   03

बाराचट्टी                10

धनगाई                  06

अतरी                    15

गेहलौर ओपी          02

नीमचक बथानी       04

खिजरसराय            05

डुमरिया                02

रौशनगंज              08

बांकेबाजार            15

टिकारी                 25

अलीपुर                12

मऊ                     08

पंचानपुर               15

वजीरगंज              15

इमामगंज              70

शेरघाटी                60

फतेहपुर               18

बोधगया                90

गुरारु                  100

बेलागंज                60

चाकंद                  15

मेन                       03

चेरकी                    05

मविवि                    40

गुरुआ                  100

कोंच                    225

परैया                     95

कुल                    1187

हर आयोजक को करना होगा गाइडलाइन का पालन 

एसएसपी आदित्‍य कुमार ने कहा कि कोरोना काल में शादी समारोह को लेकर राज्य सरकार ने जो गाइड लाइन जारी किया है। उसका थाना स्तर पर अक्षरश: पालन कराया जाएगा। जो आयोजक गाइडलाइन् का उल्लंघन करेंगे। उन पर कार्रवाई होगी। इसलिए शादी समारोह को लेकर सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक आदेश दिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.