गया शहर में पुलिस ने सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए दिन में बडे़ वाहनों के प्रवेश पर लगाई रोक
नए यातायात नियमों के तहत गुरुवार से कोई भी बड़ा वाहन शहर की सड़कों पर नहीं चलेंगे। इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गया शहर मानपुर बोधगया जैसे प्रमुख मार्गों पर बड़े वाहन दिन में गुजरने के कारण सड़क दुर्घटनाएं हो रही है।
जागरण संवाददाता, गया। गया शहर और आसपास के प्रमुख मार्गों पर पिछले एक सप्ताह में सड़क दुर्घटना की वारदात बड़ी है। वारदात पर रोक लगाने के लिए पुलिस महकामा ने एक रणनीति तैयार की है। उस रणनीति के तहत शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर दिन में वर्जित कर दिया गया है। रणनीति गुरुवार से गया शहर और आसपास क्षेत्रों में लागू होगी। इस बात की जानकारी देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने कहा कि शहर और आसपास के सड़क दुर्घटना वे काफी दुखी हैं। इसे रोकने के लिए नए यातायात नियम बनाए गए हैं।
नए यातायात नियमों के तहत गुरुवार से कोई भी बड़ा वाहन शहर की सड़कों पर नहीं चलेंगे। इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गया शहर मानपुर बोधगया जैसे प्रमुख मार्गों पर बड़े वाहन दिन में गुजरने के कारण सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। इसलिए सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक कोई भी बड़ा वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। इसके लिए मानपुर चाकंद. विश्वविद्यालय थाना चेरकी की चनौती ऐसे मार्गों पर बैरियर लगाया गया है जो गुरुवार से कार्य करने लगेगा। वहां पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। ताकि सड़क दुर्घटना को रोका जा सके। एसएसपी ने कहा कि वर्जित क्षेत्र में स्कूल बस तेल टैंकर एलपीजी गैस एंबुलेंस जैसे बड़े वाहन को प्रवेश की अनुमति दी गई है।
मालवाहक वाहन किसी भी हाल में दिन में शहर में प्रवेश नहीं करेगा। इस आशय का आदेश संबंधित थाना क्षेत्र में बनने वाले बैरियर के प्रभारी को दे दिया गया है। इसे सख्ती से अनुपालन करने को कहा गया है रात्रि 9:00 बजे के बाद और सुबह 7:00 बजे तक मालवाहक व बड़े वाहन प्रवेश कर सकते हैं। उसके बाद में शहर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एसएसपी ने कहा कि पिछले 1 सप्ताह में जो भी मानपुर और गया मैं 8 से 10 लोगों की जान बड़े वाहन के प्रवेश से हुई है। इसलिए इस तरह के बालों पर प्रवेश वर्जित करना बहुत ही जरूरी है।