Move to Jagran APP

गया में बीरेन्द्र हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, एडीशनल एसपी की टीम ने की छापेमारी

जियनबीघा पावर हाउस समीप पूर्व से घात लगाए बैठे अपराधिों ने दोनो के ऊपर फायरिंग कर दी। बाइक को मृतक बीरेंद्र चला रहा था। विजय यादव पीछे बैठा था। अपराधियो द्वारा चली गोली बीरेंद्र के माथे जा लगी जिससे उनकी मौत हो गई।

By Rahul KumarEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 10:12 AM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 10:12 AM (IST)
गया में बीरेन्द्र हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, एडीशनल एसपी की टीम ने की छापेमारी
बीरेन्द्र हत्याकांड को लेकर गया पुलिस ने की छापेमारी। सांकेतिक तस्वीर

संवाद सूत्र, टनकुप्पा (गया)। शनिवार की शाम टनकुप्पा थाना क्षेत्र के जियनबीघा पावर हाउस के पास अज्ञात अपराधियो द्वारा गोली मारकर हत्या व घायल की घटना में गया एडिशनल एसपी, डीएसपी, टनकुप्पा, फतेहपुर थाना की टीम थाना क्षेत्र के कई जगहों पर छापेमारी किया। मृतक बीरेंद्र एव घायल विजय के घर जाकर स्वजनों से घटना की जानकारी ली। घटना की रात पुलिस मृतक एवं घायल के मोबाइल पर आए फोन के आधार बुधगिनजोय, नागवार, ठेकही सहित अन्य गांव में छापामारी किया। लेकिन कहीं से घटना में संलिप्त अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस पूरी रात घटना का कारण पता लगाते रही।

loksabha election banner

ज्ञात हो कि बीते शनिवार की शाम छह बजे पूर्व जिला पार्षद, पूर्व टनकुप्पा राजद अध्यक्ष, वर्तमान पैक्स अध्यक्ष विजय यादव बादलबीघा निवासी अपने सहपाठी नागवार निवासी व एलआईसी अभिकर्ता बीरेंद्र यादव के साथ टनकुप्पा स्टेशन से नित्यदिन की तरह हीरो ग्लैमबर बाइक से घर जा रहे थे। जियनबीघा पावर हाउस समीप पूर्व से घात लगाए बैठे अपराधिों ने दोनो के ऊपर फायरिंग कर दी। बाइक को मृतक बीरेंद्र चला रहा था। विजय यादव पीछे बैठा था। अपराधियो द्वारा चली गोली बीरेंद्र के माथे जा लगी। जिससे बीरेंद्र घटना स्थल पर ही मौत हो गई। विजय यादव पर भी अपराधियो ने गोली चलाई। गोली पेट के नीचे कमर के पास एवं जांघ में लगी। घायल अवस्था मे विजय यादव ने कुछ दूर तक दौड़कर जान बचाई। अपराधी ने विजय यादव का पीछा किया। संयोग ठीक रहा। तब तक ग्रामीण गोली चलने एव हल्ला सुनकर दौड़ पड़े। विजय यादव को तत्काल घर वाले मेडिकल कालेज ले गया। रात्रि में गया से पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

चिकित्सा के बाद रविवार की सुबह पारस हॉस्पिटल विशेष चिकित्सा के लिए रेफर किया गया। फिलहाल विजय यादव की स्थिति खतरे से बाहर बताया जा रही है। पारस हॉस्पिटल में आज ऑपरेशन किया जाएगा। घटना की जानकारी क्षेत्र में तेजी से फैल गई। ततकल क्षेत्र के लोग विजय यादव का हाल चाल लेने मेडिकल कालेज पहुंचे। पुलिस रात्रि में जिस बाइक से मृतक एवं घायल जा रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार मृतक बीरेंद्र यादव काफी अच्छे स्वभाव के थे। उनका किसी के साथ कोई भी लड़ाई झगड़ा व दुश्मनी नहीं थी। पुलिस बाइक को कब्जे में ले लिया है। बाइक पर खून के धब्बे हैं। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस को दो खोखा मिला है। अपराधियो द्वारा पांच छह फायरिंग क गई है। घटना का मुख्य कारण का पता नहीं चल सका है। घायल विजय यादव से फर्द बयान लेने के लिए टनकुप्पा पुलिस पटना के लिए निकल गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.