अवैध क्लिनिक चलाने वाला गिरफ्तार
गया। रोशनगंज थानातर्गत ग्राम जमुआरा कला में अवैध क्लिनिक चलाने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति क
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Dec 2017 10:03 PM (IST)Updated: Sun, 17 Dec 2017 10:03 PM (IST)
गया। रोशनगंज थानातर्गत ग्राम जमुआरा कला में अवैध क्लिनिक चलाने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसी गाव से एक घर से तीन भाइयों को रोशनगंज पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। थानाध्यक्ष अमरदीप कुमार ने बताया कि सुरेश विश्वकर्मा को अवैध रूप से क्लिनिक चलाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। वहीं जमुआरा कला गाव से तीन भाइयों को शनिवार को ही गिरफ्तार किया गया था। सबसे छोटे भाई रवि साहू को निर्दोष मानते हुए छोड़ दिया गया। डीएसपी उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि जमुआरा के दो युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें