Move to Jagran APP

अब घर से थैला लेकर निकलें, बाजार में नहीं मिलेगा प्लास्टिक का थैला

गया। एक जुलाई से प्लास्टिक और थर्माकोल के बने वस्तु पर केंद्र सरकार प्रतिबंध लगा रही है। प्लास्टिक और थर्माकोल से बने ग्लास थाली कटोरी प्लेट आदि सामान की बिक्री नहीं होगी। प्लास्टिक के बने थैले बाजार भी बंद हो जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 10:59 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 10:59 PM (IST)
अब घर से थैला लेकर निकलें, बाजार में नहीं मिलेगा प्लास्टिक का थैला
अब घर से थैला लेकर निकलें, बाजार में नहीं मिलेगा प्लास्टिक का थैला

गया। एक जुलाई से प्लास्टिक और थर्माकोल के बने वस्तु पर केंद्र सरकार प्रतिबंध लगा रही है। प्लास्टिक और थर्माकोल से बने ग्लास, थाली, कटोरी, प्लेट आदि सामान की बिक्री नहीं होगी। प्लास्टिक के बने थैले बाजार भी बंद हो जाएंगे। सरकार के फरमान के बाद शहर में प्लास्टिक और थर्माकोल के कारोबारी सामान को समेटने लगे हैं। कारोबारियों ने प्लास्टिक और थर्माकोल की बनी वस्तुओं को बाहर से मंगाना बंद कर दिया है। प्रतिबंध को लेकर कारोबारियों में असमंजस है। पिछले साल 15 दिसंबर से ही प्लास्टिक और थर्माकोल से बनी वस्तु पर प्रतिबंध लगाना था। लेकिन सरकार ने अवधि को बढ़ाकर एक जुलाई कर दिया है। वहीं उक्त सामग्री के विकल्प में बाजार में कई तरह के समान आ हुआ है लेकिन प्लास्टिक और थर्माकोल सामग्री के अपेक्षा दाम अधिक है। इससे आम आदमी पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

loksabha election banner

शहर के जीबी रोड स्थित थोक विक्रेता पिटू कुमार कहना है कि प्लास्टिक और थर्माकोल से बने सामान पर प्रतिबंध लगने जा रहा है। प्रतिबंध को देखते हुए कारोबार समेटने का काम किया जा रहा है, लेकिन प्लास्टिक और थर्माकोल के जगह केला और गन्ने की खोइया से बने प्लेट आदि बाजार में है। प्लास्टिक के थैला के जगह कपड़ा का थैला भी बाजार में है। दुकानदारों ने आर्डर देना कर दिया बंद

प्लास्टिक और थर्माेकोल से बने सामान के लिए कारोबारियों ने एक महीने से आर्डर देना बंद कर दिया है। पांच दिन के बाद प्रतिबंध लग जाएगा। प्लास्टिक और थर्माकोल से बने सामग्री मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, दिल्ली सहित कई स्थानों से शहर में आता है लेकिन सामग्री एक महीने से उक्त शहरों से नहीं आ रहा है। कारोबारी दुकान में रखे सामग्री ही 30 जून तक बेचकर समाप्त कर देने में लगे हैं। एक जुलाई से प्लास्टिक और थर्माकोल से बनी वस्तु पर प्रतिबंध लगा जाएगा। उक्त वस्तु के बिक्री के रोकने के लिए नगर निगम में एक टीम का गठन किया जाएगा। टीम शहर में जगह-जगह जाकर बिक्री रोकथाम के लिए निगरानी करेगा।

अभिलाषा शर्मा, नगर आयुक्त, नगर निगम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.