Move to Jagran APP

अनाथ नाव्‍या की पढ़ाई को लोगों ने उठाई जिम्मेदारी, गरीबों और असहायों के बीच बांटे गए कंबल

सदर प्रखंड के जम्होर गांव में गांधी सेवा संस्थान द्वारा गरीब व असहायों के बीच कंबल वितरण किया गया। गांधी सेवा संस्थान के अध्यक्ष व जम्होर ग्राम पंचायत के सरपंच के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। 71 लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया है।

By Prashant KumarEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 05:14 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 05:14 PM (IST)
अनाथ नाव्‍या की पढ़ाई को लोगों ने उठाई जिम्मेदारी, गरीबों और असहायों के बीच बांटे गए कंबल
बेसहारा नाव्‍या को पढ़ाई की सामग्री देते लोग। जागरण।

संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद)। सदर प्रखंड के जम्होर गांव में गांधी सेवा संस्थान द्वारा गरीब व असहायों के बीच कंबल वितरण किया गया। गांधी सेवा संस्थान के अध्यक्ष व जम्होर ग्राम पंचायत के सरपंच के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर पंचायत के मुखिया सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष विनोद मेहता, स्टेट बैंक के प्रबंधक मंतोष कुमार एवं ग्राम कचहरी के उप सरपंच सतीश वर्मा मौजूद रहे।

loksabha election banner

बताया कि कुल 71 लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया है। कार्यक्रम में अनाथ बच्ची नाव्‍या कुमारी को संस्था के प्रयास से पढऩे लिखने की व्यवस्था निजी विद्यालय में की गई है। पढ़ाई के लिए पैक्स अध्यक्ष ने 3100 उप सरपंच 6000 सालाना, 1000 रुपये संतोष, 500 रणधीर, स्टेट बैंक के प्रबंधक ने 1000 रुपये का चेक दिए। इस मौके पर गांधी सेवा संस्थान के संयोजक संतोष कुमार सिंह, विकास कुमार, बेनी पासवान, राज बली, रामदुलार नोनिया, रूपलाल पासवान, सिमरन कुमारी, दौलती देवी व मधु देवी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.