Move to Jagran APP

बसें नहीं चलने से यात्री परेशान, शहर में खुली रहीं दुकानें

गया। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के विरोध में शुक्रवार को बिहार बंद का शहर में यात्री वाहनों पर असर रहा। शहर में यात्री वाहनों का परिचालन ठप रहा। सड़क पर विरानी छाई रही। यात्री बसों के परिचालन नहीं होने से यात्रियों को परेशानी हुई। सिकड़िया मोड बस स्टैंड से दोपहर तक एक भी बसें नहीं खुलीं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 11:48 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 11:48 PM (IST)
बसें नहीं चलने से यात्री परेशान, शहर में खुली रहीं दुकानें
बसें नहीं चलने से यात्री परेशान, शहर में खुली रहीं दुकानें

गया। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के विरोध में शुक्रवार को बिहार बंद का शहर में यात्री वाहनों पर असर रहा। शहर में यात्री वाहनों का परिचालन ठप रहा। सड़क पर विरानी छाई रही। यात्री बसों के परिचालन नहीं होने से यात्रियों को परेशानी हुई। सिकड़िया मोड बस स्टैंड से दोपहर तक एक भी बसें नहीं खुलीं। परिवहन निगम के स्टैंड के प्रवेशद्वार पर ताला लटका रहा।

loksabha election banner

यहां से रांची, धनबाद, हजारीबाग, औरंगाबाद, गोह जाने पर यात्री परेशान दिख रहे थे। यात्री अजय सिंह ने कहा कि मेरठ से ट्रेन से धनबाद जा रहे थे। गया जंक्शन पर आने के बाद ट्रेन को रद कर दिया है। धनबाद जाने के लिए बस पकड़ने के सरकारी बस स्टैंड आने पर यहां भी परिचालन बंद है। सुबह नौ बजे से बस का इंतजार कर रहा हूं। गोह जाने के लिए अमृत गुप्ता सुबह से बस का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रांची से सुबह में आए थे लेकिन गोह जाने के लिए बसें नहीं मिल रही है। पूरा परिवार बस का इंतजार कर रहा है। वे शादी समारोह में गोह जा रहे थे। बिहार बंद के बारे पता नहीं था। पूरे दिन सड़कों पर दौड़ते रहे आटो

बिहार बंद का असर शहर में आटो परिचालन पर देखने को नहीं मिला। सुबह से सड़कों पर आटो चल रहा है। लोग एक जगह से दूसरे जगह आने-जाने काम कर रहे है। शहर में टावर चौक, सिकडि़या मोड़, जिला स्कूल, बाईपास, किरानी घाट सहित कई स्थानों से आटो यात्री को लेकर अपने गंतव्य स्थान पर जा रहे थे। यही हाल ई-रिक्शा को शहर में देखने को मिला। सामान्य दिन की तरह खुली रहीं दुकानें

बिहार बंद का असर बाजारों पर कम रहा। शहर में सामान्य दिनों की तरह दुकानें खुली थीं। कुछ स्थानों को छोड़कर सुबह से ही दुकानें खुलने लगी थी। शहर के जीबी रोड और केपी रोड में दुकानें थोड़ी देर से खुलीं लेकिन दोपहर में सभी दुकानें पूरी तरह से खुल गईं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.