18 सौ रुपये प्रति क्विटल खरीदा जा रहा धान
गया। नीमचक बथानी प्रखंड के सरेन पंचायत में पैक्स अध्यक्ष के द्वारा 1800 रुपये प्रति क्विटल धान की खरीदारी की जा रही है। सरकारी दर 1940 रुपये प्रति क्विटल तय किया गया है। किसान किरण देवी व दीपक कुमार सहित आधा दर्जन किसानों ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष विजय प्रसाद के द्वारा 1800 रुपये प्रति क्विटल धान खरीदने की बात कही गई है।
गया। नीमचक बथानी प्रखंड के सरेन पंचायत में पैक्स अध्यक्ष के द्वारा 1800 रुपये प्रति क्विटल धान की खरीदारी की जा रही है। सरकारी दर 1940 रुपये प्रति क्विटल तय किया गया है। किसान किरण देवी व दीपक कुमार सहित आधा दर्जन किसानों ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष विजय प्रसाद के द्वारा 1800 रुपये प्रति क्विटल धान खरीदने की बात कही गई है। राइस मिल तक धान पहुंचाने का किराया भी किसान को ही देना होगा। धान का उचित मूल्य नहीं मिलने से किसान परेशान हो गए हैं।
किसान दीपक कुमार ने बताया कि जब सहकारिता पदाधिकारी से मोबाइल पर इस बात की जानकारी दी तो उन्होंने कहा कि सिर्फ आपका धान 1940 रुपया प्रति क्विटल की दर से खरीदारी की जाएगी।
-
कहते हैं पैक्स अध्यक्ष
पैक्स अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि सभी किसानों का दाम 1940 रुपया प्रति क्विटल की दर से खरीदारी किया जा रहा है। अगर किसी किसान के द्वारा 1800 रुपया की बात कही जा रही है तो वह झूठा आरोप लगाया रहा है। -
कहते हैं सहकारिता पदाधिकारी
बथानी प्रखंड के सहकारिता पदाधिकारी कृणाल कुमार ने बताया कि सभी पैक्स अध्यक्ष को 1940 रुपया प्रति क्विटल धान खरीदना है। और लोग खरीद भी रहे। अगर सरेन पंचायत के पैक्स अध्यक्ष द्वारा 1800 रुपया प्रति क्विटल धान की खरीदारी की जा रही है। इसकी सूचना मुझे नही थी। किसान लोग से बात कर जांच की जाएगी और सभी किसान को धान गोदाम पर ही पहुंचाना है। राइस मिल तक किसी किसान को नहीं पहुंचाना है।