Move to Jagran APP

बिहार के गया में पैक्स अध्यक्ष व सहयोगी को दौड़ाकर मारी गोली, एक की मौके पर मौत

Bihar Gaya News पूर्व जिला पार्षद सह टनकुप्पा पैक्स अध्यक्ष विजय यादव व नागवार निवासी 42 वर्षीय उनके सहयोगी बीरेंद्र यादव को शनिवार की देर शाम जियनबीघा पावर हाउस के पास अज्ञात बदमाशों ने दौड़ाकर गोली मार दी।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 10:00 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 09:05 AM (IST)
बिहार के गया में पैक्स अध्यक्ष व सहयोगी को दौड़ाकर मारी गोली, एक की मौके पर मौत
बिहार के गया में पैक्स अध्यक्ष व सहयोगी को दौड़ाकर गोली मार दी गई। सांकेतिक तस्वीर।

संवाद सूत्र, टनकुप्पा (गया): टनकुप्पा स्टेशन से पैदल घर जा रहे बादलबीघा निवासी 50 वर्षीय पूर्व जिला पार्षद सह टनकुप्पा पैक्स अध्यक्ष विजय यादव व नागवार निवासी 42 वर्षीय बीरेंद्र यादव को शनिवार की शाम जियनबीघा पावर हाउस के पास अज्ञात बदमाशों ने दौड़ाकर गोली मार दी। गोली लगने से बीरेंद्र यादव की घटनास्थल पर मौत हो गई, वहीं विजय यादव घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास के ग्रामीण दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचे। वारदात की जानकारी ग्रामीण विजय यादव के स्वजनों को दी गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इससे पहले घायल विजय यादव को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल ले जाया गया। बीरेंद्र के सिर में गोली लगी थी। वहीं विजय यादव की कमर एवं पेट में गोली लगी है।

loksabha election banner

पहले से घात लगाए बैठे थे अपराधी

घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण एवं विजय यादव के स्वजनों ने बताया कि अपराधी पूर्व से जियनबीघा पावर हाउस के पास हथियार लेकर बैठे थे। दोनों शाम में पैदल घर जा रहा थे। तभी बदमाशों ने गोली चलाई। दोनों गोली की आवाज सुनकर जान बचाने के लिए भागने लगे। बदमाश पीछा कर दोनों के पर गोली चलाई, जिसमे बीरेंद्र को सिर में गोली लगी। और वह वहीं गिर पड़े। घटनास्थल पर वजीरगंज डीएसपी धुरन मंडल, टनकुप्पा थानाध्यक्ष अजय कुमार सहित अन्य थाने की पुलिस पहुंचकर वारदात का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कालेज भेजा गया। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हत्या के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ। वजीरगंज कैंप डीएसपी घुरन मंडल ने बताया कि बदमाशों ने दो लोगों को गोली मारी है। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हो गई। वहीं एक घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.