असली रालोसपा एनडीए के साथ : संजीव
गया। विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में कहा कि वे महागठबंधन में कतई नहीं
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 10:29 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 10:29 PM (IST)
गया। विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में कहा कि वे महागठबंधन में कतई नहीं हैं। उनकी पार्टी रालोसपा है और इससे उपेंद्र कुशवाहा को बाहर कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि अनारक्षित वर्ग को आरक्षण देने का केंद्र सरकार का निर्णय ऐतिहासिक है। इससे समाज का हर वर्ग न सिर्फ मजबूत होगा, बल्कि समरसता भी बढ़ेगी। सरकार ने अनारक्षित वर्ग को दस फीसद आरक्षण देकर समाज को जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि एनडीए की तीन मार्च को पटना के गांधी मैदान में आयोजित संकल्प रैली में उनकी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शरीक होंगे। असली रालोसपा एनडीए के साथ थी और रहेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें