Move to Jagran APP

गया में 'मम्मी पापा हमें पढ़ाओ स्कूल में चलकर नाम लिखाओ' के नारे संग हुआ प्रवेशोत्सव का आगाज

गया जिले के परैया प्रखंड मुख्य बाजार सहित पूरा क्षेत्र स्कूली बच्चों के नारों से गुंजायमान हो उठा। उत्सव था विद्यालयों में छात्र नामांकन को लेकर प्रवेशोत्सव का जिसका आगाज सोमवार की सुबह आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे के नारे से हुआ।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 11:57 AM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 11:57 AM (IST)
गया में 'मम्मी पापा हमें पढ़ाओ स्कूल में चलकर नाम लिखाओ' के नारे संग हुआ प्रवेशोत्सव का आगाज
प्रवेशोत्सव के पहले दिन स्कूल पहुंचे बच्चे साथ में शिक्षक व अभिभावक।

संवाद सूत्र, परैया: गया जिले के परैया प्रखंड मुख्य बाजार सहित पूरा क्षेत्र स्कूली बच्चों के नारों से गुंजायमान हो उठा। उत्सव था विद्यालयों में छात्र नामांकन को लेकर प्रवेशोत्सव का, जिसका आगाज सोमवार की सुबह 'आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे' के नारे से हुआ। जिसमें प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सभी विद्यालयों में नामांकन हेतु प्रवेशोत्सव की शुरुआत हुई।

loksabha election banner

इसको लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने का विशेष अभियान चलाया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद मंडल ने बताया कि अभियान अंतर्गत प्रखंड के सभी विद्यालयों के सत्र 2021-22 में नामांकन किया जाना है। प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा एक से आठ व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नौवीं में नामांकन किया जाएगा। आठ मार्च से शुरू यह अभियान आगामी 20 मार्च तक चलेगा। विद्यालय के पोषक क्षेत्र में जागरूकता चलाकर बच्चों का नामांकन करना सुनिश्चित किया जाएगा। इसी प्रवेशोत्सव के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। सुबह के समय प्रखंड मुख्यालय के आधा दर्जन विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने हांथ में बैनर, पोस्टर व तख्ती पर संदेश लिखकर नारे लगाते हुए सभी को जागरूक किया। रैली की अगुआई बीआरपी मनीष कुमार ने की, जिसमें सैकड़ों की संख्या में छात्रों को व्यक्तिगत दूरी के साथ भाग किया। परैया प्रखंड संसाधन केंद्र से निकल कर रैली प्रखंड कार्यालय पहुंची। मुख्य बाजार, उतरी बाजार, रामडीह, जमालपुर सड़क, परैया खुर्द पूल तक लगभग छह किलोमीटर की दुरी तक रैली को घुमाया गया। रैली में शामिल शिक्षक व बच्चों ने 'खुशबू है हर फूल में हर बच्चा स्कूल में' 'कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार' 'आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे' 'मम्मी पापा हमें पढ़ाओ स्कूल में चलकर नाम लिखाओ' दीप से दीप जलाएंगे देश बनाएंगे' जैसे नारे लगाए गए। रैली में पर्षद मध्य विद्यालय के अशोक उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार झा, स्टूडेंट कोचिंग सेंटर के संचालक जितेंद्र कुमार, पॉपुलर कोचिंग के संचालक केके सिंह,  शिक्षक पंकज कुमार, सुधीर कुमार, रामशीष दास, अनुज कुमार, नीतू कुमारी, अभिषेक कुमार, मो सलाहुद्दीन अंसारी आदि शामील हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.