Move to Jagran APP

ऊफ ये ठंड: बीमारी के कारण गया के अस्‍पतालों में भर्ती मरीजों के लिए आफत बन रही सर्द रातें

चार दिनों से कड़ाके की सर्दी ने आम जनजीवन का सुख-चैन छिन लिया है। पछुआ हवा परवान पर है। न्यूनतम पारा 5 डिग्री से 8 डिग्री तक को छू रही है। ठंडी मौसम का ही असर है कि घर से लेकर अस्पताल में रहे मरीजों की तकलीफ बढ़ गई है।

By Prashant KumarEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 02:51 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 02:51 PM (IST)
ऊफ ये ठंड: बीमारी के कारण गया के अस्‍पतालों में भर्ती मरीजों के लिए आफत बन रही सर्द रातें
अस्‍पताल में भर्ती मरीजों का चल रहा इलाज। जागरण।

जागरण संवाददाता, गया। बीते चार दिनों से कड़ाके की सर्दी ने आम जनजीवन का सुख-चैन छिन लिया है। पछुआ हवा परवान पर है। न्यूनतम पारा 5 डिग्री से 8 डिग्री तक को छू रही है। ठंडी मौसम का ही असर है कि घर से लेकर अस्पताल में रहे मरीजों की तकलीफ बढ़ गई है। अस्पताल में भर्ती मरीजों की कैसी कट रही सर्द रात, इसे जानने के लिए दैनिक जागरण की आन स्पाट रिपोर्ट।

loksabha election banner

समय 12 बजे, स्थान जेपीएन अस्पताल

शहर का जेपीएन अस्पताल। मरीजों की भीड़ थोड़ी कमी है। ओपीडी में ढाई सौ मरीजों का ही रजिस्ट्रेशन हुआ है। सामान्य दिनों में यह आंकड़ा 600 के पार हो जाता है। हड्डी विभाग ओपीडी में डा. संजय ङ्क्षसह मरीजों का इलाज करने में व्यस्त हैं। इमरजेंसी के जेनरल वार्ड में प्रसव के बाद कई मरीज भर्ती हैं। कंडी नवादा की नीतू कुमारी को पुत्र हुआ है। इनकी बेड के नीचे बोरसी है। इनके बगल में रहीं महिला स्वजन बताती हैं कि ठंड बहुत है। रात में अधिक महसूस होती है। अस्पताल से कंबल व दवा उपलब्ध कराई गई है।

समय 12.20 बजे, जेपीएन का महिला वार्ड

शेरपुर की नासरीन परवीन का आपरेशन से प्रसव हुआ है। इनके कई स्वजन हाल-चाल जानने पहुंचे हैं। यहां ठंड से निजात के लिए रूम हीटर लगे हुए हैं। इससे महिला मरीजों को थोड़ी राहत मिलती है।

समय 12.50 बजे, जेपीएन सर्जिकल पुरुष वार्ड

सर्जिकल पुरुष वार्ड में कई पुरुष मरीज बेड पर लेटे हुए हैं। यहां रूम हीटर नहीं है। ठंड काफी महसूस होती है। ठंड को ध्यान में रखते हुए हीटर इस तरफ भी लगनी चाहिए। मरीजों को दवा व खाना समय पर मिल रहा है।

समय- 1.00 बजे, महिला वार्ड के बाहर

अस्पताल में जीविका की रसोई से पका गरमागरम खाना भर्ती मरीजों को दिया जाता है। दोपहर का खाना तैयार है। गरम चावल, दाल व आलू-पालक की सब्जी बंट रही है। भर्ती महिलाओं के स्वजन थाली लेकर खाना ले रहे हैं।

समय- 2.20 बजे

महिलाओं का एकमात्र प्रभावती अस्पताल। कई बेड खाली हैं। अंदर के वार्ड में मरीजों की संख्या दिखती है। ठंड से बचाव को लेकर सभी को कंबल दिए जा रहे हैं। रूम हीटर भी लगा हुआ दिखा। चेरकी थाना अहियापुर की नेहा कुमारी को बच्ची हुई है। इनके स्वजन कहते हैं कि ठंड तो इन दिनों सभी के लिए मुश्किल बनी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.