तलाकशुदा मुस्लिम महिला के साथ मंदिर में शादी रचा बुरा फंस गया युवक
एक मुस्लिम तलाकशुदा महिला ने चंदन नाम के युवक के साथ मंदिर में शादी कर ली। इस शादी के जिले में खूब चर्चा हो रही है। महिला को पहले 10 साल के बेटा भी है। बताया जाता है कि एजेंसी में काम करने के दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ।
खिजरसराय(गया) संवाद सूत्र। गया में एक तलाकशुदा महिला को काम करने के दौरान एक लड़के से प्यार हो गया। प्यार धीरे धीरे परवान चढ़ा और दोनों ने शादी करना फैसला कर लिया। सोमवार को कहकशां अली और चंदन ने जिले के खिजरसराय प्रखंड के सूर्य मंदिर में शादी की। इस अंतरजातीय शादी की खूब चर्चा हो रही है। कहकशां की शादी की आठ साल पहले झारखंड में शादी हुई थी। लेकिन तलाक होने के बाद वे अपने बेटे के साथ जिले में ही रह रही थी।
एजेंसी में काम करने के दौरान हुआ प्यार
तलाक के बाद कहकशां चिरैली बाजार में एक स्थानीय एजेंसी में काम करती थी। चंदन भी उसी एजेंसी में काम करता था। काम के दौरान ही दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। दोनों में प्रेम हुआ। फिर मजहब की दीवार तोड़कर दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और अइमा चौक सूर्य मंदिर में हिन्दू रिति-रिवाज से शादी कर ली। शादी में लड़का पक्ष के माता-पिता व गांव घर के ग्रामीण उपस्थित रहे। हालांकि कहकशां के पक्ष की तरफ से कोई भी परिवार शादी में शामिल होने नहीं आया। इस शादी की चर्चा पूरे खिजरसराय प्रखंड में हो रही है। इस शादी को लेकर चिरैली पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया मुकेश कुमार ने कहा कि अंतरजातीय विवाह होने की जानकारी है। मंदिर में विवाह हुआ है। इन दोनों का न्यायालय में भी नियमानुसार कोर्ट विवाह होगा।
शादी के गवाह बने 32 ग्रामीण
गांव के सूर्यमंदिर में हुई इस अंतरजातीय विवाह में 32 लोग गवाह बने। एक सादे कागज पर महिलाएं व पुरुषों ने दस्तखत कर सामाजिक रूप से इसे सहमति दी। इस कागज के सबसे ऊपर में एग्रिमेंट लिखा गया। जिसके नीचे लड़का-लड़की ने स्वेच्छा से विवाह करने की बात कही है। दोनों ने अपने-अपने दस्तखत भी किए। मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ यह विवाह संपन्न हुआ। चंदन ने कहकशां की मांग में सिंदूर भरा। इस दौरान गांव के दर्जनों लोग उपस्थित रहे। शादी संपन्न होने के बाद कहकशां और उसका बेटा चंदन के साथ उसके घर चले गए।