सरकार में अफसरशाही है हावी : प्रिस राज
गया। लोक जनशक्ति पाटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरजभान सिंह व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद प्रिस राज शनिवार को जिले के दो विधानसभा क्षेत्र में अपने पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभाएं की। पहली सभा टिकारी के चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित थी।
गया। लोक जनशक्ति पाटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरजभान सिंह व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद प्रिस राज शनिवार को जिले के दो विधानसभा क्षेत्र में अपने पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभाएं की। पहली सभा टिकारी के चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित थी। जहां प्रिस राज ने कहा कि लोजपा जिस तरह वर्ष 2005 में 15 साल के जंगल राज को उखाड़ फेंकी थी, वही जोश और जुनून के साथ इस बार भी 15 साल के अ़फसरशाही, भ्रष्टाचारी और अहंकारी सरकार को यहां की जनता उखाड़ फेंकेगी। हम सब बिहार की अस्मिता वापस दिलाने के लिए आखिरी दम तक कार्य करते रहेंगे। लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद सूरजभान सिंह कहा कि वर्तमान सरकार रोटी देने के बजाय रोटी छिनने का कार्य कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जमुई में चिराग जलाया है अब सूबे में चिराग जलाना है। पार्टी के दोनों वरिष्ठ नेताओं ने बिहार फर्स्ट, ईवीएम में चुनाव चिन्ह फर्स्ट का नारा देते हुए टिकारी विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी कमलेश शर्मा को चुनाव चिन्ह झोपड़ी छाप पर बटन दबाकर विजय बनाने की अपील की। प्रत्याशी कमलेश शर्मा ने उपस्थित भीड़ से एक बार मौका देने की माँग करते हुए जीत का मिशन कामयाब होने पर टिकारी को सर्वश्रेष्ठ विधानसभा बनाने की बात कही। वहीं, अतरी विधानसभा के मोहड़ा प्रखंड के मोहनदास करमचंद गांधी उच्च विद्यालय सेवतर के खेल मैदान में नेता द्वय ने पार्टी प्रत्याशी अरविद सिंह के लिए जनसभा को संबोधित किया ।सभा को संबोधित करने से पहले दोनों ने रामविलास पासवान के फोटो पर माल्यार्पण कर प्रणाम किया। सभा को अतरी विधानसभा के प्रत्याशी अरविद सिंह ने संबोधित करते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र पहाड़ी से घिरा हुआ है। अगर हर पहाड़ के पास बांध बना दिया जाता तो किसान को फायदा के साथ जल संचय भी बना रहता। मुझे एक बार मौका दीजिए अतरी विधानसभा क्षेत्र को पर्यटकीय स्थल के रूप में विकसित कर देंगे।