Move to Jagran APP

खत्‍म होने वाला है इंतजार, 24 अप्रैल से फिर गूंजने लगेगी शहनाई, जानिए किस-किस दिन है शुभ मुहूर्त

खड़मास की समाप्ति होने वाली है। अब 24 अप्रैल से एक बार फिर शादी-विवाह और उपनयन समेत अन्‍य मांगलिक कार्य की शुरुआत हो जाएगी। हालांकि कोरोना की वजह से इन कार्यक्रमों के उत्‍साह पर असर जरूर पड़ सकता है।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Sun, 04 Apr 2021 01:26 PM (IST)Updated: Wed, 07 Apr 2021 01:42 PM (IST)
खत्‍म होने वाला है इंतजार, 24 अप्रैल से फिर गूंजने लगेगी शहनाई, जानिए किस-किस दिन है शुभ मुहूर्त
24 अप्रैल से गूंजने लगेगी शहनाई। प्रतीकात्‍मक फोटो

नवादा, संवाद सहयोगी। अप्रैल माह नए सपने और उम्मीदें लेकर आया है। इस महीने मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। खड़मास की समाप्ति के बाद अब शादी-विवाह, जनेऊ समेत अन्‍य मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा। नवादा के पंडित विजय मिश्र बताते हैं कि अप्रैल महीने में कई शुभ मुहूर्त हैं। चाहे वह शादी हो या जनेऊ अथवा अन्‍य मांगलिक कार्य हों। हालांकि एक बार फिर बढ़े कोरोना के मामले इन आयोजनों में खलल जरूर डाल सकते हैं।

loksabha election banner

मालूम हो कि खड़मास की वजह से मांगलिक कार्यों पर ब्रेक लग गया था। लोग शुभ मुहूर्त के इंतजार में थे। लेकिन शुभ मुहूर्त के साथ अब कोरोना भी आ गया है। इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी होगी। ताकि मांगलिक कार्य मंगलमय बने रहें। फिलहाल ऐसे आयोजनों के लिए मेहमानों की संख्‍या निर्धारित कर दी गई है। उसी के अनुरूप शादी से लेकर अन्‍य सामूहिक कार्यक्रमों में लोग शामिल हो सकेंगे।

विवाह मुहूर्त, अप्रैल 2021

दिन      दिनांक           आरंभ काल   समाप्ति काल

  • शनिवार 24 अप्रैल   06:22          08:11
  • रविवार 25 अप्रैल     08:49         25:54
  • सोमवार 26 अप्रैल    05:45        12 :44
  • मंगलवार 27 अप्रैल   05:44        20:12
  • शुक्रवार 30 अप्रैल    12:55         29:41

उपनयन का शुभ मुहूर्त

  • गुरुवार 22 अप्रैल   05:49         06:55
  • गुरुवार 29 अप्रैल   05:42         11:48

अन्नप्राशन मुहूर्त

  • सोमवार 19 अप्रैल 05:52         16:04

नामकरण संस्कार

  • गुरुवार 01 अप्रैल   11:02          30:11
  • गुरुवार 08 अप्रैल   06:03          28:57
  • सोमवार 12 अप्रैल  08:02         29:59
  • शुक्रवार 16 अप्रैल  18:07         29:55
  • रविवार 25 अप्रैल   05:46         16:15
  • सोमवार 26 अप्रैल 12:46          29:45
  • बुधवार 28 अप्रैल  17:13           29:43
  • गुरुवार 29 अप्रैल  05:42          14:30

कर्णवेध मुहूर्त

  • गुरुवार 01 अप्रैल  13:06          15:27
  • बुधवार 07 अप्रैल    06:57         10:28
  • सोमवार 12 अप्रैल  10:08          17:01
  • शनिवार 17 अप्रैल  06:25         09:49
  • सोमवार 19 अप्रैल  06:23        11:55
  • रविवार 25 अप्रैल   07:22         09:17
  • गुरुवार 29 अप्रैल   07:06         13:36

विद्यारंभ मुहूर्त

  • शुक्रवार 16 अप्रैल 18:06            20:51
  • रविवार 18 अप्रैल 05:53            19:54
  • गुरुवार 22 अप्रैल  05:49           08:15
  • शुक्रवार 23 अप्रैल  07:41         10:48
  • बुधवार 28 अप्रैल  17:12          20:04
  • गुरुवार 29 अप्रैल 05:42          11:48

वाहन खरीद मुहूर्त

  • बुधवार 07 अप्रैल 06:05         26:30
  • शुक्रवार 16 अप्रैल  18:07       29:55
  • रविवार 25 अप्रैल  05:46      16:15
  • सोमवार 26 अप्रैल 12:46      29:45

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.