Move to Jagran APP

Gaya Crime News: 36 घंटे के बाद भी नही मिली डोभी थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग लड़की, पुलिस और परिवार दोनों परेशान

डोभी थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत लड़की का 36 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। इधर अनहोनी की आशंका में परिवार के लोग परेशान हैं। वे हत्‍या की आशंका भी जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस जांच में लगी है।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 10:16 AM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 10:16 AM (IST)
Gaya Crime News: 36 घंटे के बाद भी नही मिली डोभी थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग लड़की, पुलिस और परिवार दोनों परेशान
अपहृत लड़की का 36 घंटे बाद भी नहीं चला पता।

जेएनएन, गया। डोभी थाना क्षेत्र अंगरा के एक गांव से गुरुवार की रात अपहृत नाबालिग लड़की का कोई पता नहीं चल सका है। घर में मां और तीन छोटे भाई-बहन की हालत काफी खराब है। मां का रोते-रोते बुरा हाल है। वे अनहोनी की आशंका से सहमे हैं। इस मामले में राजू दास समेत अन्‍य पर लड़की की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस अब तक खाली हाथ है।

loksabha election banner

अपहृता की मां ने बताया कि गांव के शादीशुदा युवक राजू दास और उसके सहयोगी ने उसकी 17 वर्षीय लड़की का अपहरण कर लिया है। इनलोगों ने गंदी नीयत से उसकी बेटी को अगवा किया है। वे उसकी बच्‍ची की हत्या भी कर सकते हैं। मां ने बताया कि लड़की के पिता कोलकाता के सैलून में काम करते है। आरोप है कि राजू दास पूर्व में भी लड़की का अपहरण करने की धमकी दे चुका था। उसी ने घटना को अंजाम दिया है। घटना के दिन से राजू गायब है और उसका मोबाइल भी बंद है। स्‍वजन अपने स्‍तर से भी खोजबीन कर रहे हैं। लेकिन 36 घंटे बीत जाने के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद से राजू दास की पत्‍नी भी अपने मायके चली गयी है। इधर थानाध्यक्ष राहुल रंजन ने बताया कि राजू की पत्‍नी से पूछताछ की जाएगी। इस मामले को पुलिस कई एंगल से जांच रही है। घटना के दिन ही पुलिस ने कर्पूरी नगर पहुंचकर खोजबीन की थी। अपहरण में इस्‍तेमाल गाड़ी का पता लगाया जा रहा है। पुलिस उसके परिवार पर भी दबाव बना रही है। पुलिस का दावा है कि जल्‍द लड़की को बरामद कर लिया जाएगा। इधर घटना के बाद से लड़की के घर पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रहती है। अपहृत किशोरी दसवीं की छात्रा है। विद्यालय के शिक्षक भी छात्रा के मां से मिलने गांव पहुंचे है। सभी उन्‍हें सांत्‍वना दे रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.