Move to Jagran APP

नेताजी ने देश को आजादी दिलाने के लिए किया था आजाद हिंद फौज का गठन

गया। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय राजेंद्र आश्रम के सभागार में रविवार को देश के महान स्वतंत्रता सेनानी आजाद हिद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह ने किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 11:21 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 11:21 PM (IST)
नेताजी ने देश को आजादी दिलाने के लिए किया था आजाद हिंद फौज का गठन
नेताजी ने देश को आजादी दिलाने के लिए किया था आजाद हिंद फौज का गठन

गया। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय राजेंद्र आश्रम के सभागार में रविवार को देश के महान स्वतंत्रता सेनानी आजाद हिद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह ने की। सर्वप्रथम उपाध्यक्ष ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश की आजादी के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ देश को स्वतंत्र कराने के लिए आजाद हिद फौज की स्थापना कर लड़ाई लड़कर अंग्रेजों के छक्का छ़ुड़ाए थे। आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी के विचारों से कभी कभी अलग रुख अपनाते थे। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह के साथ राम प्रमोद सिंह,प्रदीप शर्मा,धर्मेंद्र निराला,रामसेवक गुप्ता,अर्जुन गुप्ता, कमलेश चंद्रवंशी, मो.खैरुद्दीन,मो.अजरुद्दीन, ओंकार यादव, शशिकांत सिंहा,रणजीत सिंह, नबाब अली खान, सुनील राम आदि भाग लिया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनी

गया। गया कालेज में रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। प्राचार्य डा. दिनेश प्रसाद सिन्हा ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक आजाद हिद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के राष्ट्र प्रेम और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को हृदय की गहराइयों से नमन करते हैं। तत्कालीन संपूर्ण भारतवर्ष को एकता के सूत्र में पिरो कर देश के युवाओं को अंग्रेजों के विरुद्ध संगठित कर नेताजी ने आजाद हिद फौज की स्थापना की थी। जिसका मूल उद्देश्य यह था कि भारत मां को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त करना। वर्तमान युवा पीढ़ी पराक्रम दिवस के इस मौके पर राष्ट्र के युवा इस बात का संकल्प लें की नेताजी के राष्ट्र प्रेम और उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे। परीक्षा नियंत्रक सह विभाग अध्यक्ष हिदी विभाग डा. आनंद कुमार सिंह ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस इस देश के युवाओं के आदर्श हैं। राष्ट्र प्रेम और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना आज के युवाओं को नेताजी के जीवन से सीखनी चाहिए। मौके पर गया कालेज के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद थे। जानकारी कालेज के जनसंपर्क पदाधिकारी डा. धनंजय धीरज ने साझा की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.