नेपाल की बार बालाओं से बिहार के गया में धोखाधड़ी, प्राथमिकी दर्ज करा न्याय की लगाई गुहार
नेपाल की बार बालाओं से वजीरगंज में धोखाधड़ी की गई। बार बालाओं ने रविवार को थाने में इस संबंध में एफआइआर की है। उन्होंने बजौल निवासी पूजा कुमारी उर्फ लवली और उसके पति सुमित कुमार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
वजीरगंज (गया), संवाद सूत्र। नेपाल की बार बालाओं से वजीरगंज में धोखाधड़ी की गई। बार बालाओं ने रविवार को थाने में इस संबंध में एफआइआर की है। उन्होंने बजौल निवासी पूजा कुमारी उर्फ लवली और उसके पति सुमित कुमार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बार बाला ने लिखित आवेदन में सुमित व उसकी पत्नी पर छह अन्य बार बालाओं के साथ कार्यक्रम कराने का प्रलोभन देकर बुलाने और कार्यक्रम की राशि हड़पने का आरोप लगाया है। छह लड़कियों को अच्छी कमाई का प्रलोभन देकर बुलाने और धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने दर्ज एफआइआर में कहा है कि दोनों आरोपित पर 95 हजार रुपये का धोखाधड़ी करने व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि दोनों आरोपितों ने सभी बार बालाओं के आधार कार्ड को जब्त कर लिया है, जिससे उन्हें घर वापस जाने में परेशानी हो रही है। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राम इकबाल प्रसाद यादव ने बताया कि दोनों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
अवस्थी मंदिर में युगल प्रेमी ने की शादी
शहर के डेल्हा मुहल्ला स्थित अवस्थी मंदिर में रविवार को युगल प्रेमी ने शादी रचाई। लड़का और लड़की के स्वजन भी शादी में हुए शामिल। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार डेल्हा मोहल्ला निवासी प्रीतम कुमार एवं अर्चना कुमारी ने शादी की है। नव दंपति ने बताया कि दोनों के बीच पिछले तीन वर्षो से प्यार का सिलसिला चल रहा था। दोनों चोरी छिपे मिला भी करते थे। लेकिन दोनों ठान लिया कि एक दूजे के लिए हो जाना है। इसलिए डेल्हा स्थित अवस्थी मंदिर में शादी कर ली। प्रेमी जोड़ों ने यह भी बताया कि इस शादी से दोनों के परिवार को कई आपत्ति नहीं है । दोनों के परिवार खुश है, और शादी में दोनों के परिवार शामिल भी हुए है।