Move to Jagran APP

खेतों में आसमान से हुई 'अमृत की बारिश', पानी की कमी से बेचैन थे औरंगाबाद के किसान, अब चेहरे खिले

समय से बारिश हुई है जिस कारण धान को फायदा हुआ है। अब यूरिया खाद की जरूरत होगी। खाद के लिए पहले से ही हाहाकार चल रहा है। जिला कृषि पदाधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि मदनपुर में 24 मिलीमीटर बारिश हुई है।

By Prashant KumarEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 05:03 PM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 05:03 PM (IST)
खेतों में आसमान से हुई 'अमृत की बारिश', पानी की कमी से बेचैन थे औरंगाबाद के किसान, अब चेहरे खिले
बारिश होने से खेतों में पानी की कमी दूर हुई। जागरण आर्काइव।

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। मंगलवार शाम से शुरू हुई बारिश बुधवार दोपहर तक होती रही। जिले के पांच प्रखंडों में पानी को लेकर कोहराम मचा था। किसान कभी आसमान तो कभी खेत निहार रहे थे। धान के खेतों में पानी के अभाव से दरार उभर रहा था। बुधवार को जैसे ही बारिश हुई किसानों के चेहरे खिल उठे। मदनपुर प्रखंड के बहलोला गांव के किसान धर्मवारी राम, कोसडीहरा के रामस्वरूप सिंह, दरभंगा के राजेश सिंह, खेसर के संजय यादव एवं दधपी गांव के प्रकाश मेहता ने बताया कि बारिश न होने से खेतों में धान की फसल बर्बाद हो रही थी। खेतों में रोग लगने लगे थे।

loksabha election banner

समय से बारिश हुई है जिस कारण धान को फायदा हुआ है। अब यूरिया खाद की जरूरत होगी। खाद के लिए पहले से ही हाहाकार चल रहा है। जिला कृषि पदाधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि मदनपुर में 24 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह बारिश धान के खेतों के लिए पर्याप्त है। आसमान से जो बारिश टपकती है उससे किसानों को लाभ होता है। बारिश के साथ वायुमंडलीय नाइट्रोजन खेतों में गिरता है। किसान खेतों में कम खाद प्रयोग करेंगे तभी उनकी उपज उतना ही होगा। बारिश से खेतों में कीड़ा का प्रकोप कम और धान की उपज अधिक होती है। बारिश से किसानों को आर्थिक लाभ भी होगा। कारण, बारिश न होने पर उन्हें डीजल से खेतों का पटवन करना पड़ता।

उन्होंने बताया कि बारिश से मित्र किट मजबूत होते हैं और खेतों के शत्रु किट मर जाते हैं। इस वर्ष किसानों की जरूरत के अनुसार बारिश हो रही है। धान की उपज अच्छा होने के आसार हैं। ऐसा ही हाल राज्‍य के दूसरे जिलों के किसानों का भी है। वे भी आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। बारिश होने से उनके चेहरे पर मुस्‍कान छा गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.