Move to Jagran APP

नवादा: खेत में बकरी घुसने को ले दो पक्षों में पत्थरबाजी, एक जख्मी, पुलिस कर रही कैंप

भदौनी गढ़ पर इलाके में शनिवार रात को दो पक्षों के बीच मामूली विवाद में दो पक्षों में पत्थरबाजी हो गई। जिसमें एक व्यक्ति जख्मी हो गया। घायल सुखदेव यादव का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और हालात पर काबू पाया।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 10:37 AM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 10:37 AM (IST)
नवादा: खेत में बकरी घुसने को ले दो पक्षों में पत्थरबाजी, एक जख्मी, पुलिस कर रही कैंप
नवादा में पत्थरबाजी के बाद घटनास्थल पर कैंप करती पुलिस

 संवाद सहयोगी, नवादा : नगर थाना क्षेत्र के सीताराम साहू कालेज के पीछे भदौनी गढ़ पर इलाके में शनिवार रात को दो पक्षों के बीच मामूली विवाद में दो पक्षों में पत्थरबाजी हो गई। जिसमें एक व्यक्ति जख्मी हो गया। घायल सुखदेव यादव का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। इसकी जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और हालात पर काबू पाया। बताया जाता है कि एक पक्ष की बकरी दूसरे पक्ष के खेत में घुसकर फसल चर रही थी। इसको लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते बात बिगड़ गई और दोनों पक्षों की तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। जिसमें सुखदेव जख्मी हो गए।

loksabha election banner

इसकी सूचना मिलने पर सर्किल इंस्पेक्टर नेयाज अहमद, नगर थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और हालात पर काबू पाया। कुछ देर बाद फिर बहसबाजी शुरू हो गई। लोगों का कहना था कि कुछ लोग पुंज में आग लगाने की कोशिश कर रहे थे। बहरहाल, स्थिति नियंत्रित है। घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है। सर्किल इंस्पेक्टर ने बताया कि घायल के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.