Move to Jagran APP

नवादा: पूर्व मुखिया की शव यात्रा में दिखी हिन्दू-मुस्लिम एकता, मौत की खबर से क्षेत्र में शोक, पूर्व विधायक भी पहुंचे

कुंज पंचायत के राजनीतिक पितामह कहे जाने वाले पूर्व मुखिया पचासी वर्षीय बद्रीनारायण सिंह का पटना के एक निजी अस्पताल में वुधवार की संध्या को निधन हो गया। इसके बाद इनकी शव यात्रा हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल बन गई। पढ़ें पूरी खबर

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 07:09 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 07:09 PM (IST)
नवादा: पूर्व मुखिया की शव यात्रा में दिखी हिन्दू-मुस्लिम एकता, मौत की खबर से क्षेत्र में शोक, पूर्व विधायक भी पहुंचे
पूर्व मुखिया को कंधा देते हिंदू-मुस्लिम समाज के लोग

 संवाद सूत्र, रोह नवादा: प्रखंड के कुंज पंचायत के राजनीतिक पितामह कहे जाने वाले पूर्व मुखिया पचासी वर्षीय बद्रीनारायण सिंह का पटना के एक निजी अस्पताल में वुधवार की संध्या को निधन हो गया। इसके बाद इनकी शव यात्रा हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल बन गई। पूर्व मुखिया के अर्थी को दोनों समुदाय के लोगों ने कंधा देकर श्मशान घाट पहुंचाया। वहीं बड़ी संख्या में दलित समुदाय के लोगों ने भी अर्थी को कंधा दिया। 

loksabha election banner

10 वर्ष तक रहे थे मुखिया

आम तौर पर मुस्लिम समुदाय के लोग मातमपुर्सी के लिए मृतक के घर पहुंचते हैं। परन्तु अर्थी को कंधा नहीं देते हैं। परन्तु इनकी अर्थी को पूर्व सरपंच मो मोहीऊद्दीन, शिक्षक मो सेवतुल्लाह आजमी, पूर्व समिति सदस्य मो इम्तियाज आलम उर्फ बाटो जी, मो असलम उर्फ गामा, मो परवेज आलम उर्फ लैस सहित दर्जनों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कंधा दिया। दो दशक पूर्व इनके बड़े भाई पूर्व मुखिया ब्रह्मदेव नारायण सिंह के अर्थी को भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कंधा दिया था। मृतक दस वर्ष 2001 से 2011 तक ग्राम पंचायत कुंज के मुखिया पद पर रहे।

तीन कार्यकाल तक पैक्स अध्यक्ष भी रहे

मुखिया बनने के पूर्व तीन कार्यकाल तक पैक्स अध्यक्ष के पद को भी सुशोभित किया। वर्तमान में इनके पुत्र समीर कुमार मुन्ना कुंज पैक्स के अध्यक्ष हैं। मृतक पूर्व मुखिया बद्रीनारायण सिंह मिलनसार किस्म के व्यक्ति थे। इनकी मौत की खबर जैसे ही कुंज पंचायत में पहुंची। पूरे पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई उनके अंतिम दर्शन के लिए हर राजनीति दलों के लोग पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। इनकी शवयात्रा में हजारों की संख्या में हिन्दू-मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। अंतिम संस्कार सकरी नदी में किया गया। 

पूर्व विधायक समेत अन्य कई हुए शामिल

जहां पंचायत के लोगों के अलावा पूर्व विधायक कौशल यादव, जिला परिषद सदस्य विद्याभूषण केवट, डुमरी पैक्स अध्यक्ष पंकज सिंह, भाजपा नेता रंजीत यादव, उप प्रमुख मो सद्दाम, मो इरशाद मल्लिक, पूर्व मुखिया अनिरूद्ध सिंह, नारायण मोहन स्वामी, पूर्व सरपंच मो मोहिउद्दीन, सरपंच पति सुरेन्द्र पासवान, जयकरण यादव, समिति पति धर्मेंद्र यादव, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.