धान अधिप्राप्ति को लेकर नवादा के डीएम ने की अधिकारियों के साथ बैठक, जानें क्या कहा किसानों के बारे में
शनिवार को जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने प्रखंड के अकौना पंचायत स्थित कोल्डीहा गांव में धान क्रय केंद्र की जांच कर सभी पैक्स अध्यक्ष के साथ आवश्यक बैठक किया। कहा बिचौलियों के चक्कर में न पड़ जाएं किसान इसलिए पंजीकरण सुनिश्चित कराएं।
नवादा, जेएनएन। शनिवार को जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने प्रखंड के अकौना पंचायत स्थित कोल्डीहा गांव में धान क्रय केंद्र की जांच कर सभी पैक्स अध्यक्ष के साथ आवश्यक बैठक किया। बैठक में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार दिनकर से पूर्व से निर्मित तीन पंचायत सरकार भवन, नव निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन के साथ पैक्स गोदाम भवन की पूरी जानकारी लिया। जिसके बाद सभी पैक्स अध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि सिरदला प्रखंड समेत जिले के हर क्षेत्र में धान की उपज अच्छी हुई है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा किसानों का पंजीयन कराकर उनसे धान की खरीद करना अनिवार्य है, ताकि किसान का धान बिचौलिया के हाथ सस्ते धाम पर नहीं बिक सके। क्षेत्र में दौनी का कार्य जोरो पर चल रहा है।
23 से बड़े पैमाने पर होगी धान की खरीद
23 दिसम्बर से धान की खरीद बड़े पैमाने पर किए जाने का निर्देश राज्य सरकार से प्राप्त है। बताया जाता है कि अब्दुल पंचायत से 5600, अकौना 5850, बड़गांव, 6250, बांधी 8800, चौबे 7850, चौकियां 6600 धिरौंध 5900, राजन 6550, सांढ मनगवां 5250, सिरदला 5800 एवम् उपर डीह से 8800 किवंटल धान की खरीद किया जाना है। प्रखंड स्तर के व्यापार मण्डल एवम् चार अन्य पंचायत को अभी लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है। बैठक से पूर्व प्रखंड के दोनों सहकारिता पदाधिकारी सिरदला के कार्य संतोष जनक नहीं पाए जाने पर तत्काल वेतन पर रोक लगाने का निर्देश डीएम ने दिया है।
धान संग्रह करने के लिए किराए पर लेते हैं मकान
बताते चलें कि सांढ, बांधी, लौं द, पंचायत में पैक्स गोदाम भवन वर्षो से निर्माण अधूरा पड़ा है। वहीं राजन, खनपुरा, घघट,अब्दुल, चौकियां, खतांगी, उपर डीह, पंचायत में पैक्स भवन निर्माण के कुछ ही दिन बाद क्षतिगस्त हो जाने धान का संग्रह करने के लिए निजी मकान किराए पर लिए जाते हैं। जानकारी के बाद डी एम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द ही पूर्ण कराने को लेकर सम्बन्धित अधिकारी कड़ा निर्देश जारी किया है। साथ विडिओ को आवश्यक कार्य वाई करने का निर्देश दिया है। मौके पर बिडिओ राजेश कुमार दिनकर, अंचल अधिकारी गुलाम सरवर, कृषि पदाधिकारी संजय कुमार चौधरी, बी सी ओ अमर रजक, उग्रसेन कुमार, प्रखंड प्रभारी सह भूमि उप समाहर्ता रजौली विनय कुमार सिंह, के साथ पैक्स अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद, उमेश कुमार, ललन चौधरी, बिनोद सिंह, चंद्रिका यादव, राजेंद्र प्रसाद, सुरेश यादव, जागदेव कुमार,राजेश्वर प्रसाद यादव,भोला यादव, समेत सभी पन्द्रह पैक्स अध्यक्ष उपस्थित थे।