पिता-पुत्र ने मकान मालिक को छत से ढकेला, मौत
गया। कोंच थाना क्षेत्र के ददरेजी बाजार में शुक्रवार को एडवांस की राशि मांगने गए किराएदार पिता-पुत्र ने मकान मालिक को छत से धक्का दे दिया। नीचे गिरने से 50 वर्षीय मकान मालिक शिवसागर यादव की घटनास्थल पर मौत हो गई।
गया। कोंच थाना क्षेत्र के ददरेजी बाजार में शुक्रवार को एडवांस की राशि मांगने गए किराएदार पिता-पुत्र ने मकान मालिक को छत से धक्का दे दिया। नीचे गिरने से 50 वर्षीय मकान मालिक शिवसागर यादव की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने ददरेजी बाजार बंद कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दो मोटरसाइकिलों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपित के गिरफ्तारी व मुआवजा की मांग पर अड़े रहे। सूचना पर घटनास्थल पर अनुमंडल पदाधिकारी करिश्मा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुलशन कुमार व कोंच थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
ददरेजी बाजार में सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाए जाने का अभियान चल रहा है। इसमें शिवसागर यादव का मकान भी टूट गया है। इनके मकान में इसमें ग्राम मंझियावां के संजय सिंह का जनरल स्टोर की दुकान भी थी। शिवसागर के स्वजन ने आरोप लगाया कि संजय सिंह एडवांस की राशि लेने के लिए घर पहुंचे। एडवांस राशि वापस लौटने के लिए शिवसागर कुछ दिन का समय मांग रहे थे। दोनों के बीच पैसे को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान संजय सिंह व उनके पुत्र शिव सागर यादव को ढकेल दिया।
आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित पिता- पुत्र को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों भाग गए। स्थानीय लोगों ने पिता-पुत्र की मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया। शव के साथ ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद जाम खत्म कराया।
डीएसपी ने बताया कि शिवसागर यादव की बहू ने किराएदार पिता-पुत्र के खिलाफ कोंच थाना में आवेदन दिया है। पारिवारिक लाभ के तहत मुखिया रेणु शर्मा ने 20 हजार रुपये व कबीर अंतेष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये दीं।