Move to Jagran APP

प्रखंड आपूर्ति एवं कृषि पदाधिकारी के खिलाफ मुखिया संघ ने खोला मोर्चा

फोटो-44 - किसानों की समस्याओं की अनदेखी एवं जनहित के कार्य में रूचि नहीं रखने का संघ ने लगाया आरोप स्ावाद सूत्र बाराचटटी

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 01:51 AM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 01:51 AM (IST)
प्रखंड आपूर्ति एवं कृषि पदाधिकारी के खिलाफ मुखिया संघ ने खोला मोर्चा
प्रखंड आपूर्ति एवं कृषि पदाधिकारी के खिलाफ मुखिया संघ ने खोला मोर्चा

गया । प्रखंड मुखिया संघ ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं कृषि पदाधिकारी पर किसानों के कार्यों में अनदेखी का आरोप लगाया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार को मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह यादव के नेतृत्व में आवेदन सौंपा गया। प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि बाराचट्टी एमओ अपने कार्यालय कक्ष में कभी नहीं आते हैं। जिसके कारण पंचायत के ग्रामीण आपूर्ति संबंधित किसी तरह की जानकारी लेने या शिकायत को पहुंचते हैं। परंतु कार्यालय में एमओ नहीं मिलते हैं। बीएओ पर संघ ने आरोप लगाया कि इस साल भीषण सुखाड़ हुआ है। सरकार ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी से रिपोर्ट मागी थी परंतु सही रिपोर्ट नहीं भेजी गई। पूरे प्रखंड में 30 से 35 प्रतिशत ही मात्र धान की रोपनी हुई है।

loksabha election banner

मुखिया संघ ने कहा कि अगर आवेदन पर कार्रवाई नहीं हुई तो दस दिन बाद प्रखंड मुख्यालय पर जन आंदोलन करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.