विधायक की जांच में कहीं विद्यालय बंद तो कहीं शिक्षक नदारद
गया। परैया प्रखंड मुख्यालय स्थित दो उच्च विद्यालय की जांच शुक्रवार को गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव ने की। प्लस टू अशोक उच्च विद्यालय में जांच के क्रम में भारी अनियमितता मिली। उपस्थिति पंजी में शिक्षक अजीत कुमार की विगत एक सप्ताह से उपस्थिति नही बनी थी।
गया। परैया प्रखंड मुख्यालय स्थित दो उच्च विद्यालय की जांच शुक्रवार को गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव ने की। प्लस टू अशोक उच्च विद्यालय में जांच के क्रम में भारी अनियमितता मिली। उपस्थिति पंजी में शिक्षक अजीत कुमार की विगत एक सप्ताह से उपस्थिति नही बनी थी। इतना ही नही स्थानीय लोगों ने शिक्षक द्वारा मनमानी की बात भी कही गयी। पखवाड़े में एक बार आकर उपस्थिति बनाने वाले शिक्षक पर विधायक ने खेद व्यक्त करते हुए शिक्षक की उपस्थिति कटवाई। साथ ही उपस्थिति बनाकर फरार होने वाले शिक्षिका सरोज कुमारी और पूनम कुमारी के विरुद्ध भी कार्यवाई की। जिसके बाद विधायक प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय गए। जहां विद्यालय के मुख्य द्वार ताला लटका हुआ मिला। अशोक मध्य विद्यालय भी पूरी तरह से बंद मिला। समस्या को लेकर विधायक श ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को फोन कर ऐसे शिक्षकों पर चिन्हित करते हुए कार्यवायी करने का आदेश दिया। कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में वार्डेन, शिक्षिका व रसोइया सभी उपस्थित मिले। जिस पर विधायक ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया।
वहीं विधायक कार्यकर्ता के साथ स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां जांच के क्रम में स्वास्थ्य प्रबंधक विजय कुमार अनुपस्थित मिले। अस्पताल प्रभारी डा. ज्ञानी गौरव कुमार ने बताया कि प्रबंधक नही आये है। जबकि प्रबंधक विजय कुमार से फोन पर पूछे जाने पर उन्होंने आकर तीन बजे अस्पताल से निकलने की झूठी बात कही। इस पर विधायक ने सिविल सर्जन को लगातार मनमानी कर स्वास्थ्य सेवा को बाधित करने वाले प्रबंधक पर कार्यवाई का आदेश दिया। साथ ही स्वास्थ्य सेवा से खिलवाड़ करने वाले प्रबंधक की शिकायत जिलाधिकारी से की। जांच के समय विधायक प्रतिनिधि आजाद कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष लालदेव यादव, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष डा. अजय कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।