Move to Jagran APP

Aurangabad: पांच वर्षों से विवाहिता के साथ कर रहा था ऐसा, अपने दोस्तों को भी लाता था साथ, गया जेल

औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने तीन लोगों के खिलाफ यौन शोषण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मुख्‍य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि वह शादी का झांसा देकर ऐसा कर रहा था।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Fri, 16 Apr 2021 06:52 AM (IST)Updated: Fri, 16 Apr 2021 06:06 PM (IST)
Aurangabad: पांच वर्षों से विवाहिता के साथ कर रहा था ऐसा, अपने दोस्तों को भी लाता था साथ, गया जेल
शादीशुदा महिला ने कराई यौन शोषण की प्राथमिकी। प्रतीकात्‍मक फोटो

रफीगंज (औरंगाबाद), संवाद सूत्र। शादीशुदा एक महिला को प्रेम के चक्‍कर में पड़ना महंगा पड़ गया है। प्रेम जाल में फांसने वाला युवक वर्षों तक महिला का यौन शोषण करता रहा। उसकी आपत्तिजनक तस्‍वीरें और वीडियो बना ली। बाद में शादी से इन्‍कार कर गया। अब पीड़‍िता ने इसकी शिकायत थाने में की है। पुलिस ने आरोपित राकेश सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया है। उसे न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पीड़ि‍ता ने इस मामले में सोनहथु गांव के राकेश सिंह, नितिन कुमार एवं दीपनारायण कुमार को आरोपित किया है।

loksabha election banner

ससुराल वालों से कोई शिकायत नहीं, ढाई वर्ष का है बेटा

घटना के संबंध में पीडि़ता ने बताया कि उसकी शादी 2018 में हुई थी। उसे एक ढाई वर्ष का बेटा भी है। ससुराल पक्ष के लोगों से किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं है। मेरे पति दिल्ली में कमाते है। इसी दौरान राकेश सिंह ने उससे नजदीकी बढ़ाई। धीरे-धीरे अपने प्रेम जाल में फांस लिया। वह शादी का झांसा देता रहा। इसके बाद लालच देकर यौन शोषण करता रहा। करीब पांच वर्षों से वह ऐसा कर रहा था। कहता रहा कि उससे शादी कर लेगा।

आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया

पीड़‍िता ने कहा है कि राकेश ने इस दौरान न सिर्फ उसका शोषण किया बल्कि आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। बाद में पति को इस रिश्ते के संबंध में पता चल गया। तो राकेश पर उसने शादी करने का दबाव बनाया। लेकिन उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। इस दौरान ससुराल में कई बार आकर मुझे आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करता था। वह कभी-कभी एक दो लड़कों को भी साथ लेकर आता था।

गुरुवार को पकड़ा गया था राकेश

गुरुवार को जैसे ही घर में राकेश घुसा। इसी बीच ग्रामीणों ने चोर-चोर का हल्ला कर दिया। उसके बाद ससुर ने राकेश सिंह को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार भगत ने बताया कि आरोपी ब्लैकमेल करके महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाता था।  पीडि़त महिला ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। राकेश को जेल भेज दिया गया है। अन्य नामजद की गिरफ्तारी का प्रयास पुलिस कर रही है।

यह भी पढ़ें- अपने शौक के लिए नाबालिग ने कर लिया इतना गंदा काम, गया की इस घटना से पुलिस भी रह गई हैरान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.